फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Day 12 Sidhartha Babu Deepak Avani Lekhara Suhas Yathiraj Tarun Dhillon Krishna Nagar Pramod Bhagat and Palak Kohhli will be action

TokyoParalympics: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, कांस्य पदक मुकाबले में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी

Sun, 05 Sep 2021 10:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 05 Sep 2021 10:49 AM IST
सार

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी को 2-1 से शिकस्त दी। जबकि मिक्स्ड डबल्स में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Day 12 Sidhartha Babu Deepak Avani Lekhara Suhas Yathiraj Tarun Dhillon Krishna Nagar Pramod Bhagat and Palak Kohhli will be action
टोक्यो ओलंपिक 2021 कृष्णा नागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी काई मैन चु को 2-1 से शिकस्त दी।  इससे पहले गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने 2-1 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे।  उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और 15-21 से हराया। जबकि, बैडमिंटन की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा एसएल-3-एसयू-5 में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत के प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की अकीको सुगिनो और डाइसुके फुजीहारा की मिश्रित युगल जोड़ी ने 2-0 से हराया। जापानी जोड़ी ने इस मैच में भारत को 23-21 और 21-19 से मात दी। वहीं, बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता। 

विज्ञापन

बैडमिंटन: कांस्य पदक मुकाबले में हारे तरुण ढिल्लन

बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निशानेबाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को निराशा

निशानेबाजी की मिक्स्ड इवेंट में सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा वाली टीम ने निराश किया। भारतीय टीम 50 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच-1 के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस इवेंट में अवनि का फाइनल स्कोर 612 रैंक 28, सिद्धार्थ बाबू का फाइनल स्कोर 617.2 रैंक 9 और दीपक सैनी का फाइनल स्कोर 602.2 और रैंक 46वीं रही। स्पर्धा में क्वालीफाई करने के लिए अंतिम आठ में रहना जरूरी होता है। 

विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतने से चूके सुहास

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और15-21 से हराया। 

बैडमिंटन: कृष्णा नागर ने जीता गोल्ड मेडल 

भारत के कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी काई मैन चु को 2-1 से शिकस्त दी। 


 

बैडमिंटन: कांस्य पदक मुकाबले में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी

बैडमिंटन की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा एसएल-3-एसयू-5 में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत के प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की अकीको सुगिनो और डाइसुके फुजीहारा की मिश्रित युगल जोड़ी ने 2-0 से हराया। जापानी जोड़ी ने इस मैच में भारत को 23-21 और 21-19 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed