Tokyo Paralympics: 10वें दिन भारत को मिले तीन पदक, अवनि-प्रवीण और हरविंदर बने पदकवीर
टोक्यो पैरालंपिक के 10वें दिन भारत का प्रदर्शन
- तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीता।
- बैडमिंटन में सुहास यतिराज हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
- अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
- प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता
- पलक कोहली क्वार्टरफाइनल में हारीं।
विस्तार
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों का 10वें दिन भारत के लिहाज से अभी तक काफी अच्छा साबित हुआ है। आज देश को अभी तक टीम पदक मिले हैं। प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद (टी-64 स्पर्धा) में रजत तो अवनि लेखरा ने निशानेबाजी (50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा) में कांस्य पदक अपने नाम किया वहीं तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। भारत की झोली में फिलहाल 13 पदक हो गए हैं।
अन्य मुकाबलों में बैडमिंटन में सुहास यतिराज को ग्रुप मैच के तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मनोज सरकार भी बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स की एसएल-3 स्प्रर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि कृष्णा नागर बैडमिंटन में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। वहीं, तरुण ढिल्लन भी अपना बैडमिंटन मैच जीतने में सफल रहे। जबकि, बैडमिंटन महिला डबल्स में भारत की पारुल परमार और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
तीरंदाज हरविंदर मे जीता कांस्य
भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। हरविंदर ने कांस्य पदक मुकाबले (प्लेऑफ) कोरियाई खिलाड़ी को हराया। उन्होंने शूटऑफ में कोरिया के तीरंदाज को हराकर तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता।
#BRONZE for Harvinder Singh! 🔥
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) September 3, 2021
#IND's first ever medal in #ParaArchery - A thrilling shoot-off win against #KOR's Kim Min Su scripts history! 🏹
The third medal of the day for the nation. 💪#Tokyo2020 #Paralympics @ArcherHarvinder pic.twitter.com/dwWTh2ViZN
निशानेबाजी में अवनि ने जीता कांस्य
अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 445.9 का स्कोर किया पदक जीतने में सफल रहीं। टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
Our Golden Girl, Avani brings home 2nd🏅from Tokyo #Paralympics!!!@AvaniLekhara wins a🥉in Women’s 50m Rifle 3P SH1 final, taking India's medal tally to 1️⃣2️⃣ 😁
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
A brilliant feat by our talented para-shooter 👏👏👏
🇮🇳 is extremely proud of you!#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/zb3Sj3NhjH
प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक
Absolutely stellar performance by Praveen Kumar to win 🥈 for #IND at #Tokyo2020 #Paralympics
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
With confidence and determination Praveen takes India's 🏅 tally to
1️⃣1️⃣
Praveen also set a new Asian Record with the jump of 2.07m👏
🇮🇳 is extremley proud of you!#Cheer4India pic.twitter.com/uQBJgaGUK1
बैडमिंटन: सुहास यतिराज हारकर भी सेमीफाइनल में
बैडमिंटन में पुरुषों की एकल स्पर्धा एसएल-4 ग्रुप ए के तीसरे मैच में भारत के सुहास यतिराज हार गए। उन्हें फ्रांस के लुकास माजरु ने 2-0 से हराया। इस हार के बावजूद सुहास तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
#ParaBadminton Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
Suhas Yathiraj goes down 0-2 to #FRA's Lucas Mazur in 3rd match of Men’s Singles SL4 Group play
Suhas has won 2/3 matches in the group play & qualifies for the Semifinal
Let's continue supporting him with #Cheer4India messages #Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/VuqLK0IvaY
बैडमिंटन में तरुण ढिल्लन की जीत
बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लन ने पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा में ग्रुप बी में अपना दूसरा मैच जीतने में सफल रहे। इस मुकाबले में उन्होंने कोरिया को केएन शिन को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि तरुण को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके वे सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
बैडमिंटन: पलक-प्रमोद की जोड़ी सेमीफाइनल में
बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा में भारत की पलक कोहली और प्रमोद भगत सेमीफाइनल में पहुंच गए। इस मैच में उन्होंने थाईलैंड के सिरिपॉन्ग और निपाडा को सीधे सेट में 21-15 और 21-19 से हराया।
पुरुष शॉटपुट फाइनल (एफ57)
पुरुषों के शॉटपुट के एफ57 स्पर्धा के फाइनल में भारत की तरफ से सोमन राणा ने चुनौती पेश की। सोमन ने अपने छह प्रयास में 13.81, 12.92, X,X, 13.36, 13.37 मीटर का थ्रो किया। इसमें 13.81 मीटर उनका श्रेष्ठ थ्रो रहा जो पदक जीतने के लिए काफी नहीं था। सोमन पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।
बैडमिंटन महिला युगल में हारी पारुल-पलक
बैडमिंटन की महिला डबल्स एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा में भारत की पारुल परमार और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप बी के दूसरे मैच में भारतीय जोड़ी को फ्रांस की फॉस्टिन नोएल और लेनिग मोरिन ने सीधे सेटों में 2-0 से हराया। फ्रांस ने यह मुकाबला 21-12 और 22-20 से जीता।
#ParaBadminton Update#IND duo of Parul Parmar and Palak Kohli go down 0-2 against #FRA Faustine Noel and Lenaig Morin in Women’s Doubles SL3-SU5 Group match. We wish them good luck for future competitions
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
Stay tuned for more on #Paralympics#Praise4Para#Tokyo2020
कैनो स्प्रिंट: फाइनल से प्राची बाहर
टोक्यो पैरालंपिक में महिला सिंगल्स 200 मीटर वीएल-2 कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के फाइनल से प्राची यादव बाहर हो गईं। वह खिताबी मुकाबले में आठवें स्थान पर रहीं। उन्होंने निर्धारित दूरी 1:07.329 समय के साथ पूरी की। प्राची भले ही पदक जीतने से चूक गई हों लेकिन इस स्पर्धा में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
#ParaCanoe Update #IND's @ItzPrachi_ finishes at 8th position with a time of 1:07.329 in the Women’s Va'A Single 200m VL2 final
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
We are extremely proud of Prachi on making it to the final and giving her best 👏👏
Our best wishes for future competitions #Praise4Para
विवेक चिकारा क्वार्टर फाइनल में हारे
भारतीय तीरंदाज विवेक चिकारा का सफर क्वार्टरफाइनल में थम गया। उन्हें पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना हैं। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी ने 7-3 से हराकर बाहर किया।
#ParaArchery Update@VivekChikara2 defeats #SRI Gadara Megahamulea 6-2 in Men’s Individual Recurve Open 1/16 Elimination and advances to 1/8 Elimination round
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
His next match is scheduled for 3:00 pm (IST) today
Let's wish him good luck with #Cheer4India#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/n2aqRM7yBY
निशानेबाजी में दीपक ने किया निराश
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच-1 क्वालीफिकेशन में भारत के दीपक ने निराश किया। वह 1114 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। अब दीपक आर-6 मिक्स्ड टीम में 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच-1 क्वालीफिकेशन में 5 सितंबर को खेलेंगे।
#ShootingParaSport Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
India’s Deepak finishes R7 Men’s 50m Rifle 3P SH1 Qualification at 18th position with 1114 points
He will compete next in R6 Mixed 50m Rifle Prone SH1 Qualification on 5th Sept.
We wish him good luck!#Cheer4India#Praise4Para #Paralympics
बैडमिंटन: कृष्णा नागर सेमीफाइनल में पहुंचे
कृष्णा नागर बैडमिंटन में पुरुषों की एसएच-6 स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए। इस मुकाबले में उन्होंने ब्राजील के जीवी तवारेस को 2-0 से हराया। अब उनसे पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।
#ParaBadminton Update#IND @Krishnanagar99 beats #BRA GV Tavares 2-0 in Men’s Singles SL6 Group match & qualifies for the Semifinal
— SAI Media (@Media_SAI) September 3, 2021
It is turning out to be a great & memorable day for #TeamIndia & we can’t contain our excitement 😁#Cheer4India #Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/Lw2WjLCiz8
पलक कोहली क्वार्टरफाइनल में हारीं
महिला क्लब थ्रो फाइनल (एफ51)
महिला क्लब थ्रो के एफ51 स्पर्धा के फाइनल में भारत की दो खिलाड़ी कशिश लाकरा और एकता भयान मैदान में थीं। कशिश लाकरा (12.66 मीटर) और एकता भ्यान (8.38 मीटर) पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का थ्रो जरूरत के मुताबिक नहीं रहा।