टोक्यो पैरालंपिक: बीएसएफ के 41 वर्षीय डिस्कस थ्रोअर विनोद ने जीता ब्रॉन्ज, हिंदुस्तान के खाते में तीसरा पदक
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के जवान 42 वर्षीय विनोद ने पुरुषों की F -51/52 डिस्कस थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के जवान 42 वर्षीय विनोद ने पुरुषों की F -51/52 डिस्कस थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया। विनोद ने रविवार को फाइनल में पहले तीन प्रयास में 17.46 मीटर, 18.32 मीटर और 17.8 मीटर की दूरी तय की। लेकिन इसके बाद उन्होंने 19.12 मीटर, 19.9 मीटर और 19.81मीटर का थ्रो किया और कांस्य अपने नाम किया। उनसे आगे क्रोएशिया के वेलीमीर संडोर (19.98 मीटर) और पोलैंड के प्योत्र कोसेविक्ज (20.02 मीटर) रहे।
विनोद ने सीमा सुरक्षा बल से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग के दौरान अपने पैर गंवा दिए थे। इसके बाद वह दो दशक तक बेड पर ही रहे, इस दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स को भी खो दिया। गौरतलब है कि विनोद के पिता ने 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग में हिस्सा लिया था।
Vinod Kumar - Remember the name 🤩
It's a #Bronze for #IND as his best throw of 19.91m in the Men's Discus Throw F52 final earns the nation their THIRD medal of the day.विज्ञापन विज्ञापन
P.S - He also set a new Asian record! 🔥#Tokyo2020 #Paralympics #ParaAthletics pic.twitter.com/jv92vZgBDQ — #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 29, 2021
खेल दिवस का दिन भारत के लिए बेहद खास बन गया है। टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत के लिहाज से आज का दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में विभिन्न खेलों में तीन पदक आए। विनोद से पहले महिला पैडलर भाविना पटेल और ऊंची कूद में निषाद कुमार ने रजत पदक जीते।
पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।
India is rejoicing thanks to Vinod Kumar’s stupendous performance! Congratulations to him for the Bronze Medal. His hard work and determination is yielding outstanding results. #Paralympics
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2021
राष्ट्रपति ने सराहा और बधाई दी।
Congratulations to Vinod Kumar for winning bronze at Paralympics. You have done India proud with your podium finish. I appreciate your grit and determination. May you scale greater heights of success.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 29, 2021