फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Wrestler Ravi Dahiya To Competes With Russia For Gold Medal Latest News Update

टोक्यो ओलंपिक: रवि 12 साल के गोल्ड के सूखे को खत्म कर सकते हैं; जीते तो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बनेंगे

Thu, 05 Aug 2021 03:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दाहिया ओलंपिक में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। वे कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग के स्वर्ण पदक के लिए गुरुवार को मोर्चा संभालेंगे। अगर रवि मैच जीत गए तो भारत को 12 साल बाद स्वर्ण पदक मिलेगा।

विज्ञापन
Tokyo Olympics Wrestler Ravi Dahiya To Competes With Russia For Gold Medal Latest News Update
रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने ओलंपिक में भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। अब उनके सामने चुनौती है, इस पदक को स्वर्ण में तब्दील करने की। इसके लिए उनका मुकाबला कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से होगा। 

विज्ञापन


अगर रवि युगुऐव को हरा देते हैं, तो कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पहलवान बन जाएंगे। इसी के साथ ओलंपिक में पिछले 12 साल से चले रहे भारत के स्वर्ण के सूखे का भी अंत हो जाएगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन

रवि ने सेमीफाइनल में आखिरी समय में पासा पलटा

चौथी वरीयता प्राप्त रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नूरीस्लाम को चित करके फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में रवि एक समय 8 पॉइंट से पीछे चल रहे थे। भारतीय खेल प्रेमी उम्मीदें हारने लगे थे, लेकिन आखिरी वक्त पर रवि ने कजाक पहलवान को चित कर मुकाबले से ही बाहर कर दिया। उन्हें विक्ट्री बाय फॉल नियम के तहत विजेता करार दिया गया था।

नूरीस्लाम के काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस मैच के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें नूरीस्लाम मैच के दौरान पहलवान रवि की बाजू पर काटते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, मैच की शुरुआत में नूरीस्लाम आसानी से मैच जीत रहे थे। कुछ देर बाद ही रवि ने जोरदार वापसी की और मैच का पासा ही पलट दिया। इससे घबराए नूरीस्लाम ने उनकी बाजू में दांत गड़ाने शुरू कर दिए, लेकिन रवि ने दर्द के बावजूद अपना दांव ढीला नहीं पड़ने दिया।

शुरुआती दोनों मैच तकनीक के दम पर जीते 
सेमीफाइनल से पहले रवि ने दमदार तकनीक के दम पर दोनों मुकाबले जीते थे। रवि ने ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए हुए 4 अगस्त को प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के ऑस्कर एडुआर्डो डिग्रेरोस को 13-2 से हराया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जियोर्जी वेलेंटिनोव वांगेलोव को 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

रवि और युगुऐव, दोनों इससे पहले 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ चुके हैं। तब रूसी रेसलर ने भारतीय पहलवान को 6-4 से हराया था। रवि को यहां कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। रवि ने 2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में रवि रजत पदक जीतने में कामयाब हुए थे।

युगुऐव को रूस का बेस्ट रेसलर माना जाता है
रवि के सामने दूसरी वरीयता प्राप्त युगुऐव की चुनौती होगी। युगुऐव को 2018 और 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप विजेता रह चुके हैं। वे रूस से आने वाले सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक करियर में 15 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 14 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें 12 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुश्ती में भारत को अब तक 5 ओलंपिक मेडल

पहलवान सुशील कुमार ने भारत के लिए ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। सुशील 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। रवि से पहले भारत ने कुश्ती में पांच पदक जीते हैं। सुशील के अलावा योगेश्वर दत्त ने 2012 में कांस्य, साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। केडी जाधव भारत के लिए ओलंपिक कुश्ती में पदक जीतने वाले पहले पहलवान थे। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक में यह कारनामा किया था।

रवि ने टोक्यो में भारत के लिए पांचवां मेडल पक्का किया
रवि ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए चौथा मेडल पक्का कर दिया है। उनके अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह 2012 लंदन ओलिंपिक के बाद भारत का दूसरा सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। रवि पहलवान सुशील कुमार के बाद कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed