{"_id":"60f18fd98ebc3e70150be1f3","slug":"tokyo-olympics-ugandan-athlete-missing-from-training-camp-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: यूगांडा का एथलीट जापान में ट्रेनिंग शिविर से हुआ लापता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: यूगांडा का एथलीट जापान में ट्रेनिंग शिविर से हुआ लापता
Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी के लापता होने से खलबली मच गई है। यही नहीं आयोजकों और सरकार के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Tokyo Olympic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी के लापता होने से खलबली मच गई है। यही नहीं आयोजकों और सरकार के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल स्थानीय अधिकारी यूगांडा के एक एथलीट की तलाश कर रहे हें जो शुक्रवार से पश्चिमी जापान में लापता है। इससे कोरोना वायरस की चिंताओं के बीच जापान के आयोजकों की ओलंपिक प्रतिभागियों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के अधिकारियों ने कहा कि यूगांडा की नौ सदस्यीय टीम ओसाका प्रांत के इजुमिसानो में ट्रेनिंग कर रही थी और 20 साल का यह खिलाड़ी उनके साथ ही था।
शहर के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इस खिलाड़ी के लापता होने का पता तब चला जब उनकी लार की जांच का नमूना नहीं पहुंचा और उन्होंने होटल का कमरा खाली पाया। शुक्रवार को कोई ट्रेनिंग नहीं थी और उन्हें सुबह अपने कमरे में देखा गया था।
विज्ञापन