फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics six-time Olympic medallist Simone Biles will not participate in womens all-around final

Tokyo Olympics: अमेरिकी जिमनास्टिक को झटका, छह बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिमोन बाइल्स ऑल-राउंड फाइनल से हटीं

Wed, 28 Jul 2021 01:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 28 Jul 2021 01:07 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक की अमेरिकी जिमनास्टिक को बड़ा झटका लगा है। छह बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ऑल-राउंड फाइनल से हट गई हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympics six-time Olympic medallist Simone Biles will not participate in womens all-around final
सिमोना बाइल्स - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की अमेरिकी जिमनास्टिक को बड़ा झटका लगा है। छह बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ऑल-राउंड फाइनल से हट गई हैं। वह गुरुवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में नहीं उतरेंगी। 

विज्ञापन


बुधवार को चिकित्सीय जांच के बाद, सिमोन बाइल्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों में अंतिम व्यक्तिगत ऑल-अराउंड प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। गवर्निंग बॉडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिमोन की रोजाना जांच होगी और उसके बाद यह फैसला होगा कि वह अगले हफ्ते होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल्स में खेलेंगी या नहीं। सिमोन की जगह जेड कैरी इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले मंगलवार को चार बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन टीम स्पर्धा के फाइनल मैच से पहले बाहर हो गई थीं। कलात्मक जिम्नास्टिक की महान खिलाड़ियों में से एक सिमोन चोटिल होने के बाद फाइनल मुकाबले में नहीं उतर पाईं।   

बाइल्स के बाहर होने की वजह से अमेरिकी महिलाओं की टीम लगातार तीसरा स्वर्ण नहीं जीत पाईं। बाइल्स के हटने के बाद रूस की टीम ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 


दरअसल मंगलवार को एरिएके जिमनास्टिक्स सेंटर में फाइनल मुकाबले से पहले बाइल्स अभ्यास कर रही थीं और ट्विस्ट वॉल्ट करने के दौरान अस्वस्थ नजर आईं। इसके बाद वह अपने कोच के साथ मैदान से बाहर चली गईं और लौटकर वापस नहीं आईं। बाद में अमेरिकी जिमनास्टिक की तरफ से उनके बाहर होने की पुष्टि की गई। 

बात करें बाइल्स की उपलब्धियों की तो उनके रिकॉर्ड की सूची में वह पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली वह एकमात्र महिला हैं। उनके पास 30 विश्व और ओलंपिक पदक हैं, इसमें 19 वर्ल्ड खिताब और चार ओलंपिक स्वर्ण शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed