फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics organisers report first torch relay corona virus case

ओलंपिक में कोरोना का साया: मशाल रिले में पुलिसकर्मी संक्रमित, जापान में पांच लाख से ज्यादा मामले

Fri, 23 Apr 2021 11:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Apr 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics organisers report first torch relay corona virus case
ओलंपिक मशाल रिले की फाइल फोटो - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा है कि मशाल रिले के दौरान एक पुलिसकर्मी कोविड-19 संक्रमित पाया गया है, जिसकी ड्यूटी रिले के दौरान लगी थी। रिले गत माह शुरू हुई थी और तब से यह संक्रमण का पहला मामला है। आयोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय इस पुलिसकर्मी को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी में लक्षण पाए जाने के परीक्षण कराया गया, जिसमें पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। हालांकि पुलिसकर्मी ने मास्क लगा रखा था और वह सभी एहतियाती कदम उठा रहा था। यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है कि जब जापान ओसाका के समीपवर्ती क्षेत्र में तीसरे दौर की इमरजेंसी लगाने की सोच रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा उपायों से संक्रमण की दर नहीं घट रही है। जापान में पांच लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिनमें 9700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed