फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics opening ceremony director Kentaro Kobayashi sacked for Holocaust joke

टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह के निर्देशक केंतारो बर्खास्त, 'यहूदी नरसंहार' का उड़ाया था मजाक

Thu, 22 Jul 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 08:03 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह से एक ठीक दिन पहले इसके निर्देशक केंतारो कोबायाशी को बर्खास्त कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि केंतारो ने 1998 में अपने एक कॉमेडी शो में होलोकास्ट यानि नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार को लेकर मजाकिया टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Tokyo Olympics opening ceremony director Kentaro Kobayashi sacked for Holocaust joke
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले इसके निर्देशक केंतारो कोबायाशी को बर्खास्त कर दिया। दरअसल, केंतारो को इसलिए पद से हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने एक बार अपने कॉमेडी शो में होलोकास्ट नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार को लेकर मजाक किया था। इस बात की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने दी। उन्होंने कहा, 'हमें पता चला कि केंतारो ने अपने शो में होलोकास्ट का उल्लेख मजाक के संदर्भ में किया था।' उन्होंने कहा, 'उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले हुई इस असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।' बता दें कि केंतारो ने 1998 में एक कॉमेडी शो में होलोकास्ट को लेकर मजाक किया था।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण एक साल तक टले टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है। इससे एक सप्ताह पहले एक संगीतकार की भी छुट्टी हो गई थी, जिसने अतीत में अपने सहयोगियों को प्रताड़ित करने के बारे में एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कुछ बातें कही थीं। इस संगीतकार ने उद्घाटन समारोह के एक हिस्से का संगीत तैयार किया था।
विज्ञापन


इसी साल मार्च के महीने में टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने देश की मशहूर कलाकार नाओमी वतानाबे के खिलाफ आपत्तिजानक टिप्पणी की थी। इससे पहले फरवरी में आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी ने एक महिलाओं के खिलाफ अभद्रजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि महिलाएं बैठक में ज्यादा बातें करती हैं। उनके इस बयान के बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलोकास्ट क्या है? 
होलोकास्ट इतिहास का वो काला अध्याय है जब द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यहूदियों पर बर्बर अत्याचार किए थे। लाखों यहूदियों को यातना शिविरों में बंद रखा गया था। उनको गैस चेम्बर में बंद कर मार दिया गया।  हिटलर नफरत के चलते योजनाबद्ध तरीके से यहूदियों को जड़ से खत्म कर देने चाहता था। इस योजना के तहत नाजियों द्वारा किए गए तमाम अत्याचार और नरसंहार होलोकास्ट के नाम से जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed