फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics number of Indian players is expected to 125 IOA received list more than 400

ओलंपिक: खेलने वाले 125 साथ जाने वाले तीन गुना, आईओए ने जोड़े हाथ 

Wed, 09 Jun 2021 07:47 AM IST
देव कश्यप हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Jun 2021 07:47 AM IST
सार

  • आईओए के पास पहुंची टोक्यो जाने को 605 की लंबी सूची, इंकार के बाद 480 हुई संख्या, फिर भी काफी ज्यादा
  • सिंधू ने गोपी को नहीं पार्क को मांगा, भवानी त्याग करने वाली वाली मां को तो महिला शूटर बतौर मेंटल ट्रेनर पिता को ले जाना चाहती है

विज्ञापन
Tokyo Olympics number of Indian players is expected to 125 IOA received list more than 400
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल  करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 120 से 125 के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन खिलाड़ियों की मांग और उनके साथ जाने वाले कोच, सपोर्ट स्टाफ, ऑफिशियल्स की बड़ी संख्या ने आईओए की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन


किसी को टोक्यो में मां का साथ चाहिए तो कोई पिता को ले जाना चाहता है। ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपने निजी विदेशी और देसी प्रशिक्षकों को साथ ले जाने की मांग की है। टोक्यो जाने के लिए आईओए को प्राप्त पहली लंबी लिस्ट में 605 का नाम प्राप्त हुआ है। आईओए ने जब इस पर आपत्ति जताते हुए दोबारा नाम भेजने को कहा तो यह सूची 480 पर आ गई जो अभी भी बहुत ज्यादा है। नियमानुसार ओलंपिक के लिए जितने खिलाड़ी क्वालिफाई करते हैं उसके 33 प्रतिशत ही साथ में कोच, सपोर्ट स्टाफ के रूप में जा सकते हैं। ऐसे में टोक्यो जाने वालों की संख्या 170 (125 खिलाड़ियों पर 33 प्रतिशत सपोर्ट स्टाफ) के आसपास बैठती है।
विज्ञापन


खेल संघों को नाम कम करने को कहा
टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों ने उनके नाम दिए हैं जो उन्हें अच्छे प्रदर्शन में मदद करें, लेकिन आईओए ने सभी खेल संघों को पत्र लिखकर कहा कि इस बार ओलंपिक में जरूरी और संचालन करने वालों को जाने की इजाजत होगी। ऐसे में भेजे नामों की छंटनी की जाए। तब संख्या 605 से 480 पर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग, विनेश ने मांगे निजी विदेश कोच
पदक के दावेदार पहलवान बजरंग ने अपने निजी कोच शाको, विनेश ने अपने निजी हंगेरियन कोच वॉलर एकोस,  रवि दहिया ने रूसी कोच कमाल मालिकोव और दीपक पूनिया ने मुराद गाईदारोव को मांगा है। आईओए ने कुश्ती संघ को साफ किया है कि खिलाड़ियों के निजी कोच को ओलंपिक में नहीं भेजा जाएगा। मैरी कॉम ने अपने कोच छोटे लाल यादव, मुक्केबाज अमित पंघाल बचपन के कोच अनिल धनकड़ को ले जाना चाहते हैं।

मीरा साथ ले जाना चाहती हैं तीन कोच
ओलंपिक के लिए पहली बार क्वालिफाई करने वाली देश की पहली महिला तलवारबाज भवानी देवी अपनी मां को टोक्यो ले जाना चाहती हैं। भवानी मानती हैं कि उनकी मां ने अपने जेवर बेच उन्हें खिलाया। मां वहां होंगी तो उन्हें अच्छे प्रदर्शन में मदद मिलेगी। उन्होंने अपने साथ अन्य छह की भी सूची दी है।

एक महिला शूटर अपने पिता को बतौर मेंटल ट्रेनर ले जानी चाहती हैं। पीवी सिंधू ने गोपीचंद का नहीं कोरियाई कोच पार्क ताई सुंग को मांगा है। चिराग, सात्विकसाईराज ने डेनिश कोच मथायस बोए को मांगा है। मीराबाई अपने साथ चीफ कोच विजय शर्मा के अलावा दो अन्य कोच ले जाना चाहती हैं जिससे वजन उठाने की उनकी रणनीति फिट बैठे। वहीं 15 शूटरों के साथ 10 कोचेज का नाम दिया गया है। 


वापस आने वालों के कार्ड दूसरों को मिलेंगे
इस बार कंपटीशन खत्म होने के बाद गेम्स विलेज 48 घंटे में छोड़ना होगा। ऐसे में आईओए की कोशिश है कि वापस आने वालों के कार्ड रद्द कर दूसरों को स्थांतरित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed