फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics:Neeraj Chopras Four-Year-Old Tweet on Hard Work And Success Goes Viral After win Wins Historic Gold

यादगार: नीरज ने 2017 में ही कर दिया था अपनी सफलता का एलान, यह ट्वीट पढ़ आप हो जाएंगे भावुक

Sun, 08 Aug 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Aug 2021 12:26 AM IST
सार

'जब सफलता की ख्वाहिश आपको सोने ना दे...जब मेहनत के अलावा और कुछ अच्छा न लगे...जब लगातार काम करने के बाद थकावट न हो...'

विज्ञापन
Tokyo Olympics:Neeraj Chopras Four-Year-Old Tweet on Hard Work And Success Goes Viral After win Wins Historic Gold
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने चार पहले ही अपनी सफलता का एलान कर दिया था। साल 2017 में उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जब सफलता की ख्वाहिश आपको सोने ना दे...जब मेहनत के अलावा और कुछ अच्छा न लगे...जब लगातार काम करने के बाद थकावट न हो...समझ लेना सफलता का नया इतिहास रचने वाला है। बता दें कि नीरज ने इस ट्वीट को आज तक पिन करके रखा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


87.58 मीटर दूर भाला फेंक जीता गोल्ड

नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं, दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका। यहीं उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका। 
 

गोल्ड जीतने के बाद नीरज बोले, विश्वास नहीं हो रहा

गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा, 'विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलंपिक का एक ही गोल्ड है।' वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीरज ने कहा, 'मेरे लिए मेरी ट्रेनिंग ही मोटिवेशन है। एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चीज है फोकस। लक्ष्य पर फोकस। मेडल और मैच आखिर में आते हैं। सबसे पहले आता है प्रशिक्षण और फोकस। ये दोनों ठीक हैं तो आप जरूर जीतोगे।' 

 

विज्ञापन

अब मेरा लक्ष्य है 90 मीटर दूर भाला फेंकना है

नीरज ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा लगता था कि जब इतने सारे देश के खिलाड़ी जीतते हैं तो भारत के क्यों नहीं। मुझे खुशी है कि मैं ये कर पाया। अब मेरा लक्ष्य है 90 मीटर तक अपना भाला फेंकू।' उन्होंने आगे कहा, 'सकारात्मक सोच बड़ी चीज है। जब पिछले साल कोरोना के कारण ओलंपिक नहीं हुए तो निराश होने की बजाय मैंने सोचा कि मुझे तैयारी के लिए एक साल और मिल गया।' 
 

नीरज ने मिल्खा सिंह को समर्पित किया अपना गोल्ड

नीरज ने अपने गोल्ड मेडल को भारत के महान धावक दिवंगत मिल्खा सिंह को समर्पित किया। गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा, 'मैं अपने गोल्ड मेडल को महान धावक मिल्खा सिंह को समर्पित करता हूं। वे शायद मुझे स्वर्ग से देख रहे होंगे। मैं पदक के साथ मिल्खा सिंह से मिलना चाहता था। विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलंपिक का एक ही गोल्ड है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed