फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Neeraj Chopra said before the Olympics preparations are challenging but thinking positive

Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले बोले नीरज चोपड़ा, कहा- तैयारियां चुनौतीपूर्ण पर सोच सकारात्मक

Mon, 12 Jul 2021 02:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 12 Jul 2021 02:40 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक से पहले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बयान दिया है। उनका कहना है कि तैयारियां चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन सोच सकारात्मक है। खेल के महाकुभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। वहीं 17 जुलाई को भारतीय एथलीट टोक्यो रवाना होंगे। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics Neeraj Chopra said before the Olympics preparations are challenging but thinking positive
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल का महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में दो हफ्ते से कम वक्त बचा है। ऐसे में देश के कई एथलीट संबंधित स्पर्धाओं की जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारत ओलंपिक पदकों की संख्या में इजाफा करेगा। भारतीय ओलंपिक दल में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पदक जीतने का करिश्मा कर सकते हैं। जबकि कुछ एथलीट अपने पदकों का रंग बदलने के लिए प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देंगे। इस बीच देश के जाने-माने भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


ओलंपिक पदक के लिए भारत के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि इन खेलों से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की कमी के कारण उनकी तैयारी काफी चुनौतीपूर्ण रही है लेकिन वह इस बड़े आयोजन के लिए सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


चोपड़ा ने कहा कि 23 जुलाई को शुरू होने वाले खेलों से पहले एक अवसर  को छोड़कर, उन्हें विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा की स्वाभाविक भावना की कमी खल रही है। उन्होंने जिस एक प्रतियोगिता का जिक्त्रस् किया वह 26 जून को फिनलैंड में कुओर्टेन खेल थे जिसमें 86.79 मीटर के प्रदर्शन के साथ उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार जर्मनी के जोहान्स वेटर ने 93.59 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारतीय एथलीटों का पहला जत्था 17 जुलाई को रवाना होगा। जबकि पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज इन दिनों इटली में ट्रेनिंग कर रहे हैं जो वहीं से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार भारत के 120 से ज्यादा एथलीट ओलंपिक खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ ने आधिकारिक तौर पर इन खिलाड़ियों की संख्या के बारे में नहीं बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed