फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics medalist felicitated in Lucknow by government of Uttar pradesh

टोक्यो ओलंपिक: पदक विजेताओं पर इनामों की बारिश, उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में किया सम्मानित

Thu, 19 Aug 2021 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Aug 2021 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics medalist felicitated in Lucknow by government of Uttar pradesh
नीरज चोपड़ा - फोटो : Twitter@ANI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह जारी है। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू समेत सभी खिलाड़ियों को रोजाना राज्य सरकारें और संस्थाएं सम्मानित कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सम्मान समारोह में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल सात मेडल जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने पहली बार भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया।  
विज्ञापन

 


समोरोह के दौरान राज्य सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पुनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इसके अलावा दीपक पुनिया को 50 लाख और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed