Tokyo Olympics: जापान की 13 साल की मोमिजी ने रचा इतिहास, स्केटबोर्डिंग में जीता स्वर्ण पदक
- मोमिजी निशिया ने अपने पहले ओलंपिक में जीता गोल
- 'खेलों के महाकुंभ' में स्वर्ण पदक जीतने वाली बनीं सबसे युवा खिलाड़ी
विस्तार
जापान की 13 साल की मोमिजी निशया ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। वह 'खेलों के महाकुंभ' में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 13 साल 330 दिन की उम्र में महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 13 साल मोमिजी स्केटबोर्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली एथलीट भी बनीं। बता दें कि स्केटबोर्ड को पहली बार इसी ओलंपिक में शामिल किया गया है। इस इवेंट में ब्राजील की रेसा लील ने रजत पदक जीता है। वह भी 13 साल की हैं। वहीं कांस्य पदक भी जापान की फुना नाकायामा ने जीता है। बता दें कि नाकायामा की उम्र 16 साल है।
A historic first on home soil!#JPN's Nishiya Momiji is the first women's Olympic #Skateboarding champion!@worldskatesb @Japan_Olympic pic.twitter.com/6W6ReQE3BS
— Olympics (@Olympics) July 26, 2021विज्ञापन