फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: Jamaicas Elaine Thompson wins 200m Gold, first woman to retain sprint double

टोक्यो ओलंपिक: जमैका की इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ओलंपिक में लगातार दो गोल्ड जीतने वाली बनीं पहली महिला 

Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
सार

  • ऐलेन ने टोक्यो में महिलाओं की 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया
  • ऐलेन ने 2016 रियो ओलंपिक में भी दो गोल्ड मेडल जीता था

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Jamaicas Elaine Thompson wins 200m Gold, first woman to retain sprint double
ऐलेन थॉम्पसन - फोटो : social media

विस्तार

जमैका की 29 साल की ऐलेन थॉम्पसन हेराह ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। वह लगातार दो ओलंपिक में दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। ऐलेन ने मंगलावार को महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन


उन्होंने 21.53 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की, जो ओलंपिक के इतिहास में दूसरी सबसे तेज दौड़ है। सबसे तेज दौड़ का रिकॉर्ड गिफिथ जॉयनेर के नाम है जिन्होंने 21.34 सेकंड का समय निकाला था। नामीबिया की क्रिस्टीन एमबोमा को 200 मीटर में रजत और अमेरिका की गैबी थॉमस को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले ऐलेन ने शनिवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यह दौड़ 10.61 सेकंड में पूरी की थी। इस दौरान उन्होंने 0.01 सेकंड से ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें कि ऐलेन ने 2016 रियो ओलंपिक में महिलाओं की 100 और 200 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed