{"_id":"6104b9cc8ebc3e09476ea535","slug":"tokyo-olympics-indian-boxer-and-world-number-one-amit-panghal-knocked-out-in-round-of-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलटफेर: भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने किया निराश, नंबर एक खिलाड़ी को पहले मैच में मिली हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उलटफेर: भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने किया निराश, नंबर एक खिलाड़ी को पहले मैच में मिली हार
Sat, 31 Jul 2021 08:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:17 AM IST
सार
भारत के स्टार मुक्केबाज को फ्लाईवेट स्पर्धा (48-52 किग्रा) में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता हर्ने मार्टिनेज ने 4-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
Amit Panghal (File)
विस्तार
दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल को टोक्यो ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है। उन्हें प्री क्वार्टरफाइनल राउंड में कोलंबियाई मुक्केबाज मार्टिनेज के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारत के स्टार मुक्केबाज को फ्लाईवेट स्पर्धा (48-52 किग्रा) में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता हर्ने मार्टिनेज ने 4-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
मैच में पंघाल ने शानदार शुरुआत करते हुए 29-28 से पहला सेट अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने लय खो दी और फिर आखिरी के चारों सेट 27-29, 27-30, 28-29, 28-29 गंवा दिया। इस हार के साथ ही पहली बार ओलंपिक में भाग लेने वाले अमित टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
💔 Top seed Amit Panghal crashed out of #Tokyo2020 after going down fighting to Rio 2016 silver medallist Yuberjen Martínez from Colombia in a split 1:4 decision in round 2 of men's 52kg category. #Olympics | #StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #Boxing
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 31, 2021
विज्ञापन