फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Golfer Aditi Ashok at fourth Position know how many players missed Medal in Olympics

टोक्यो ओलंपिक: गोल्फ खिलाड़ी अदिती अशोक चौथे स्थान पर रहीं, जानें अब तक कौन-कौन पदक के पास जाकर चूके

Sun, 08 Aug 2021 07:51 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Aug 2021 07:51 AM IST
सार

  • अदिति टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं
  • चौथे और अंतिम राउंड के अंतिम क्षणों में की गई कुछ गलतियां अदिति को पदक से दूर ले गईं

विज्ञापन
Tokyo Olympics Golfer Aditi Ashok at fourth Position know how many players missed Medal in Olympics
अदिति अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में इस साल अब तक सात पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो महज कुछ अंतर से पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। अगर ये खिलाड़ी भी पदक लाने में कामयाब रहते तो पदक की अंक तालिका में भारत का स्थान कुछ और ही होता। भारत अभी सात पदकों के सात 47वें स्थान पर है।

विज्ञापन


इस बार टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की 23 साल की महिला गोल्फर अदिति अशोक को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अदिति के प्रदर्शन की प्रशंसा की है। हालांकि, अदिति टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। चौथे और अंतिम राउंड के अंतिम क्षणों में की गई कुछ गलतियां अदिति को पदक से दूर ले गईं। वह तीन राउंड तक पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।
विज्ञापन


जानें कब-कब पदक से कुछ दूरी पर रह गए थे भारतीय खिलाड़ी

  • 1956 मेलबर्न में भारतीय फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में हराया था। नेवेली डिसूजा ने हैट्रिक की थी और ऐसा करने वाले पहले एशियाई बने थे। सेमीफाइनल में बुल्गारिया से 0-3 से हारे थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 1980 मास्को ओलंपिक में महिला हॉकी टीम चौथे स्थान पर रही
  • 2004 में लिएंडर पेस और महेश भूपति युगल में क्रोएशिया के मारियो एनसिक और इवान जुबेसिक से 6-7, 6-4, 14-16 से हार गए थे
  • 2004 में भारोत्तोलक कुंजारानी देवी 48 भारवर्ग में चूक गई थी 
  • 2012 : लंदन में निशानेबाज जायदीप करमाकर कांस्य पदक विजेता से पिछड़ गए थे
  • 2016 : रियो डि जेनेरियो जिम्नास्ट दीपा करमाकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं लेकिन 0.150 अंकों से पदक से चूक गईं
  • 2016 : में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा अपने अंतिम ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूक गए।

तब चूके थे मिल्खा और पीटी उषा
  • 1960 रोम ओलंपिक में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह 400 मीटर में 1/10 सेकंड के अंतर से रह गए थे
  • 1984 लास एंजिलिस में पीटी उषा 400 मीटर बाधा दौड़ में सेकंड के सौवें हिस्से से रोमानिया की क्रिस्टिना से पिछड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed