फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics, Day 15: Schedule of Indian contingent, Indian women hockey will play bronze medal match, bajrang punia will be in action

Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेगी महिला हॉकी टीम, बजरंग भी दिखाएंगे दम, जानें 15वें दिन का शेड्यूल

Fri, 06 Aug 2021 06:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Aug 2021 06:09 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की नजर 15वें दिन पर होगी क्योंकि यह दिन भी भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी और जीतने पर इतिहास रच देगी। वहीं स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी अपना सफर शुरू करेंगे

विज्ञापन
Tokyo Olympics, Day 15: Schedule of Indian contingent, Indian women hockey will play bronze medal match, bajrang punia will be in action
टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारत - फोटो : ANI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। लेकिन आखिरी कुछ दिन भारत के लिहाज से काफी अच्छे बीते हैं। 14 दिन की समाप्ति के बाद भारत की झोली में अब तक दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल पांच मेडल आ चुके हैं। 14वां दिन यानी गुरुवार भारत के लिए काफी अच्छा और यादगार साबित हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के लम्बे इंतजार के बाद ओलंपिक पदक हासिल किया और कांस्य पर कब्जा जमाया, जबकि कुश्ती में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया। अब भारत की नजर 15वें दिन पर होगी क्योंकि यह दिन भी भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी और जीतने पर इतिहास रच देगी। वहीं स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी अपना सफर शुरू करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 15वें दिन का पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम।  

विज्ञापन

वॉक:

  • पुरुष 50 किमी फाइनल: गुरप्रीत सिंह: सुबह 2 बजे  (पैर में खिंचाव आने की वजह से गुरप्रीत सिंह रेस से बाहर हो गए)
  • महिला 20 किमी फाइनल: भावना जट, प्रियंका गोस्वामी: दोपहर एक बजे 


गोल्फ:
महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा, राउंड 3: अदिति अशोक और दीक्षा डागर: सुबह 4 बजे  

हॉकी:
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन: सुबह 7 बजे 

कुश्ती:

  • पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, प्री क्वार्टरफाइनल: बजरंग पूनिया: सुबह आठ बजे 
  • महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा, प्री क्वार्टरफाइनल: सीमा बिस्ला: सुबह आठ बजे 
     

एथलेटिक्स:
पुरुष 4*400 मीटर रिले हीट 2: अमोज जैकब, नागनाथन पंडी, अरोकिया राजीव, निरमा नोआह टॉम, मुहम्मद अनस: शाम 5:07 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed