Tokyo Olympics: फाइनल में पहुंचने से चूके बजरंग पूनिया, कांस्य पदक जीतने की उम्मीद कायम
- अजरबैजान के पहलवान अलीयेव हाजी बजरंग पूनिया को 12-5 से हराया
- ईरान के पहलवान को हराकर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में
- भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन ने हारी, ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा
- महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में सीमा बिस्ला हारीं
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उसका ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं, बजरंग पूनिया भी 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए। हालांकि, उनकी ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद बरकरार है। उधर, महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में सीमा बिस्ला हार गईं। हालांकि, गोल्फ के लिए अच्छी खबर है। महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रच सकती हैं। वह गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। यहां पढ़िए मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स...
फाइनल में पहुंचने से चूके बजरंग पूनिया, हाजी ने 12-5 से हराया
सेमीफाइनल मुकाले में बजरंग पूनिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अजरबैजान के पहलवान अलीयेव हाजी ने 12-5 से हराया। अब वह सात अगस्त को सेनेगल के पहलवान दैता ( DIATTA) और कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव (NIYAZBEKOV) के बीच होने वाले विजेता से बजरंग पूनिया कांस्य पदक मैच के लिए भिड़ेंगे। अगर मैच की बात करें तो, पहले दौर में अजरबैजान के पहलवान अलीयेव हाजी ने दो अंक हासिल कर बजरंग पर बढ़त बनाई। फरि पूनिया ने वापसी करते हुए एक अंक बटोरा। इसी के साथ स्कोर 2-1 का हो गया। फिर हाजी ने दो अंक हासिल कर बजरंगा पर 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दौर में बजरंग पर हावी रहे हाजी। लगातार दो-दो अंक हासिल कर बजरंग पर 8-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद बजरंग ने वापसी करते हुए दो अंक हासिल किया। इसी के साथ स्कोर 8-3 का हो गया है। फिर हाजी ने एक अंक की बढ़त के साथ स्कोर को 9-3 कर दिया। इसके ठीक बाद पूनिया ने वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर स्कोर 9-5 कर दिया। दोनों पहलवानों के बीच दूसरे दौर में जोरदार टक्कर चल रही है। फिर हाजी ने 2 अंक लेकर बजरंग पर 11-5 की बढ़त बना ली। फिर हाजी ने एक अंक बटोरा और स्कोर को 12-5 कर दिया और मैच अपने नामकर लिया।
अलीयेव तीन बार के विश्व चैंपियन
अलीयेव तीन बार के विश्व चैंपियन और रियो खेलों के कांस्य विजेता हैं। बता दें कि बजरंग और अलीयेव हाजी दोनों की भिड़ंत 2019 में प्रो कुश्ती लीग में हुई थी, जिसमें पूनिया ने हाजी को 8-6 से हराया था। बजरंग ने इससे पहले किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। अगर मैच की बात करें तो पहले दौर में ईरान के पहलवान ने एक अंक हासिल करते हुए बजरंग पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, बजरंग ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली और मैच जीत लिया।
बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे
बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में ईरान के घियासी चेका मुर्तजा को 2-1 से पटखनी देकर कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बजरंग को फाइनल में जगह बनाने के लिए अजरबैजान के अलीयेव हाजी से भिड़ना होगा। अलीयेव तीन बार के विश्व चैंपियन और रियो खेलों के कांस्य विजेता हैं। बजरंग ने इससे पहले किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। अगर मैच की बात करें तो पहले दौर में ईरान के पहलवान ने एक अंक हासिल करते हुए बजरंग पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, बजरंग ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली और मैच जीत लिया।
बजरंग पूनिया क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा बजरंग पूनिया ने किर्गिस्तान के पहलवान अरनाजर अकमातालिव को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि शुरुआती बढ़त के आधार पर बजरंग ने जीत दर्ज की। अब उनका मुकाबा ईरान के पहलवान घियासी चेका मुर्तजा से होगा। बजरंग पूनिया ने पहले दौर में शानदार शुरुआत की। उसने 1-0 से बढ़त बनाई। फिर किर्गिस्तान के पहलवान ने एक अंक हासिल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पूनिया ने फिर दो अंक हासिल करते हुए किर्गिस्तान के पहलवान पर 3-1 की बढ़त बना ली। वहीं, दूसरे दौर में किर्गिस्तान के पहलवान अरनाजर अकमातालिव एक के बाद एक अंक हासिल करते हुए स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया। मगर शुरुआती बढ़त के आधार पर बजरंग की जीत हुई।
बजरंग से देश को पदक की आस
बजरंग से देश को पदक की आस है। साल 2019 में बजरंग ने विश्व चैंपियनशिप के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वह 65 किग्रा फ्री-स्टाइल में उनकी वर्ल्ड रैंकिंग शीर्ष पर है। बता दें कि इसी साल मार्च में बजरंग ने रोम में माटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में वापसी करते हुए मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कुश्ती के 65 किग्रा डिवीजन में विश्व नंबर 1 स्थान हासिल किया था।
भारतीय महिला हॉकी टीम हारीं, पदक जीतने का सपना अधूरा
टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गईं। टीम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। ब्रिटेन ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में भारत को 4-3 से हराया।
सीमा बिस्ला ने किया निराश
गुरप्रीत 50 किमी पैदलचाल पूरी नहीं कर सके
अदिति अशोक रच सकती हैं इतिहास
टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रच सकती हैं। वह गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। अदिति तीन राउंड के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है।