Tokyo Olympics: ओलंपिक पदक का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जानें 12वें दिन का शेड्यूल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के लिहाज से टोक्यो ओलंपिक का 11वां दिन शानदार रहा। शानदार इसलिए क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब भारत की महिला टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हॉकी के अलावा बाकी खेलों में निराशा हाथ लगीं। डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पदक से चूक गईं। उधर, भारतीय निशानेबाजों ने निराशा किया। भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। अब भारत के लिए 12वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। आठ स्वर्ण पदक सहित 11 ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत का ओलंपिक में समृद्ध इतिहास है और मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम उस गौरव को लौटाने की राह पर है। ऐसे में आइए जानते हैं 12वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।
- एथलेटिक्स
अनु रानी, महिला भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05.50 बजे
तेजिंदरपाल सिंह तूर, पुरूष गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 03:45 बजे
- हॉकी
भारत बनाम बेल्जियम, पुरुष हॉकी सेमीफाइनल, सुबह सात बजे।
- कुश्ती
सोनम मलिक बनान बोलोरतुया खुरेलखू (मंगोलिया), सुबह 8:30 बजे से शुरू होने के बाद सातवां बाउट