फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: Day 10 Indias schedule on August 1, all eye on pv sindhu and mens hockey

Tokyo Olympics: कांस्य पदक हासिल करने उतरेंगी सिंधु, हॉकी पर भी होगी नजर, ऐसा है 10वें दिन का शेड्यूल

Sun, 01 Aug 2021 01:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Aug 2021 01:13 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में 10वें दिन यानी रविवार को कई अहम मुकाबले होने हैं। इसमें खासतौर पर बैडमिंटन में पीवी सिंधु कांस्य पदक के लिए खेलेंगी।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Day 10 Indias schedule on August 1, all eye on pv sindhu and mens hockey
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में नौवां दिन बहुत खास नहीं पर ठीक ठाक रहा। बैडमिंटन में पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बॉक्सिंग में पूजा रानी और अमित पंघाल ने निराश किया। उधर, भारतीय तीरंदाज अतनु दास का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया। हालांकि, हॉकी में भारतीय महिला टीम ने 41 वर्षों में पहली बार क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। कमलप्रीत कौर ने डिस्कश थ्रो के फाइनल में प्रवेश किया। अब 10वें दिन यानी रविवार को कुछ अहम मुकाबले होने हैं। इसमें खासतौर पर बैडमिंटन में पीवी सिंधु कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। वहीं, हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी का सामना ब्रिटेन से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं 10वें दिन का भारत का शेड्यूल और पूरा कार्यक्रम।

विज्ञापन

 

  • गोल्फ 

अनिर्बान लाहिड़ी, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, सुबह 4:11 बजे से
और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, सुबह 5:55 बजे से

  • बैडमिंटन

महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), शाम पांच बजे

  • मुक्केबाजी

पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार बनाम बखोदिर जलोलोव (उजबेकिस्तान), सुबह 9:36 बजे

  • हॉकी

पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे

  • घुड़सवारी

क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, सुबह 05:18 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed