{"_id":"5d35f3358ebc3e6cc578370d","slug":"tokyo-olympics-a-year-away-but-india-s-foreign-table-tennis-coach-yet-to-join-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में एक साल शेष, लेकिन टेबल टेनिस टीम से नहीं जुड़े हैं नए विदेशी कोच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक में एक साल शेष, लेकिन टेबल टेनिस टीम से नहीं जुड़े हैं नए विदेशी कोच
Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
टोक्यो ओलंपिक में अब केवल एक साल का समय बचा है लेकिन भारतीय टेबल टेनिस टीम के विदेशी कोच देजान पेपिच अभी तक राष्ट्रीय टीम से नहीं जुड़े हैं जिससे खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मार्च में मैसिमो कोस्टेनटिनी की जगह पर पेपिच को मुख्य कोच नियुक्त किया था। कोस्टेनटिनी ने निजी कारणों से अपना पद छोड़ दिया था। कोस्टेनटिनी के रहते हुए भारत ने अच्छी प्रगति की थी तथा गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल और जकार्ता एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस में पदक का 60 साल का इंतजार खत्म किया था। लेकिन उनके जाने के बाद खिलाड़ी कोच के बिना ही अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत के चोटी के पैडलर अचंता शरत कमल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैसिमो (कोस्टेनटिनी) को कुछ पारिवारिक कारणों से जाना पड़ा। इसके बाद नया कोच नियुक्त किया गया लेकिन हमें नहीं पता कि वह कब पद संभालेंगे। कोच के बिना ओलंपिक के लिए तैयारियां करना मुश्किल है।’
विज्ञापन