फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Two athletes among four residents of the Olympic Village tested positive for COVID 19

Tokyo Olympics: खेल गांव में कोरोना का कहर, दो एथलीट समेत चार लोग संक्रमित

Thu, 22 Jul 2021 11:51 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 22 Jul 2021 11:51 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। खेल गांव में दो एथलीटों सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन कोविड-19 संक्रमित लोगों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Two athletes among four residents of the Olympic Village tested positive for COVID 19
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों के कोविड-19 संक्रमित होने की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को खेल गांव में दो खिलाड़ियों सहित चार लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि की गई। टोक्यो ओलंपिक से जुड़े लोगों की अब तक कोरोना जांच करने के बाद इस महीने संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को नीदरलैंड के स्केटबॉर्डर कैंडी जैकब्स और चेक गणराज्य के टेबिल टेनिस खिलाड़ी पावेल सिरुसेक की जांच की गई जिसमें वे कोरोना संक्रमित निकले। जिसके बाद उन्हें खेल गांव छोड़ना पड़ा और होटल में क्वारंटीन किया गया। 
विज्ञापन


दो अतिरिक्त खेल संबंधित सदस्य एक श्रेणी जिसमें कोच और टीम के अधिकारी शामिल हैं जो खेल गांव में उपस्थित थे। आयोजकों के मुताबिक 1 जुलाई से खेल गांव में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 91 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आयोजकों ने भी दो एथलीटों को संक्रमित होने की बात मान ली है। लेकिन यह भी साफ है कि इससे टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त के दरम्यान किया जाएगा। 

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक का आयोजन साल 2020 में होना था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इन खेलों को एक साल तक के लिए टाल दिया गया। उधर टोक्यो में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को टोक्यो में 1387 नए मामले कोरोना के आए थे। 


हालांकि जापान सरकार की तरफ से पूरी कोशिश की गई है कि इन खेलों पर कोरोना का असर न पड़े। बीते दिन प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भी कहा था कि उन्हें इस मुश्किल समय में टोक्यो ओलंपिक का सफल आयोजन करके दिखाना है। जबकि कोविड-19 का प्रभाव को रोकने के लिए टोक्यो में छह हफ्ते का कोरोना आपातकाल पहले ही लगाया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed