फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo olympics Saurabh Chaudhary finishes No 1 in qualification and qualifies for the medal round in 10m Air Pistol Mens event

Tokyo Olympics: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहे सौरभ चौधरी, पदक से चूके

Sat, 24 Jul 2021 11:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 24 Jul 2021 11:40 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। इस स्पर्धा में भारत के सौरभ चौधरी ने चुनौती पेश की और वह सातवें स्थान पर रहे। सौरभ से इस स्पर्धा में मेडल की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
Tokyo olympics Saurabh Chaudhary finishes No 1 in qualification and qualifies for the medal round in 10m Air Pistol Mens event
सौरभ चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 10 मीटर एयर स्पर्धा में सौरव चौधरी से पदक की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया। इस प्रतियोगिता में सौरभ सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। इससे पहले उन्होंने क्वालीिकेशन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। सौरभ ने इस दौरान 98.6 अंकों का स्कोर किया और वह सातवें स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


इससे पहले सौरभ ने क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया। इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


इस दौरान चीन के झांग वोबेन ने उन्हें तगड़ी चुनौती दी। क्वालीफिकेशन में इन दोनों के बीच पहले और दूसरे स्थान के लिए रेस चलती रही। लेकिन आखिर में भारतीय निशानेबाज सौरभ ने बाजी मारी और वह आगे निकल गए। झांग को दूसरे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा। जबकि जर्मनी के रेइट्स क्रिस्टियन ने शुरूआत में इन दोनों खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी लेकिन पीछे नहीं कर पाए और वह तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed