फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics 2021: Players will go to Tokyo to read the lesson of Indian value, learn Japanese language

Tokyo Olympics: भारतीयता की मान का पाठ पढ़ टोक्यो जाएंगे खिलाड़ी, जापानी भाषा में करेंगे धन्यवाद-नमस्कार

Wed, 23 Jun 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री के निर्देश पर खेल मंत्रालय, साई, आईओए लगाएंगे खिलाडियों की पाठशाला
  • देश के राजदूत के तौर पर टोक्यो में पेश होने का पढ़ाया जाएगा पाठ
  • जापानी में धन्यवाद, नमस्कार की दी जाएगी नसीहत

विज्ञापन
tokyo olympics 2021: Players will go to Tokyo to read the lesson of Indian value, learn Japanese language
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

महामारी और विशेष परिस्थितियों के बीच होने वाले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को भारतीयता का मान रखने का पाठ पढ़ाकर टोक्यो भेजा जाएगा। यह इच्छा किसी और ने नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई है। उन्हीं के दिशा निर्देशों पर भारतीय खिलाडियों को टोक्यो रवानगी से पहले उन्हें जागरूक करने की पाठशाला लगाई जा रही है। इस पाठशाला में खिलाडियों को बताया जाएगा कि उन्हें इस ओलंपिक में किस तरह देश के राजदूत के तौर पर अपने को पेश कर जापानी सभ्यता और संस्कार को समझ उसकी कद्र करनी है। साथ ही अपने व्यवहार से देश के संस्कारों का भी प्रचार-प्रसार करना है। 

विज्ञापन

24 जून से नौ जुलाई तक चलेगी पाठशाला

खेल मंत्रालय, साई और आईओए मिलकर इस पाठशाला का आयोजन 24 जून से शुरू करने जा रहे हैं। यह ऑनलाइन पाठशाला नौ जुलाई तक चलेगी। एक पाठशाला में चार-चार खेलों के खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ को शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार इस पाठशाला को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें साफ-सुथरे खेल, टोक्यो में वहां के जीवन के अनुसार नियम-कानून का पालन करना और तीसरे हिस्से में गर्व के साथ भारत से होने के बारे में बताया जाएगा। इस पाठशाला को मंत्रालय, साई अधिकारियों के अलावा ओलंपिक में डिप्टी चेफ डि मिशन डॉ. प्रेम वर्मा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को किरकिरी से बचाने को कहा जाएगा

खिलाड़ियों को बताया जाएगा कि विशेष परिस्थितियों के तहत इस बार न ही किसी के साथ हाथ मिलाया जा सकेगा और न ही गले मिला जा सकेगा। ऐसे में उन्हें जापानी भाषा में धन्यवाद, नमस्कार जैसे शब्द बताए जाएंगे। जिनका इस्तेमाल वे टोक्यो में आदर-सत्कार के रूप में कर सकेंगे। उन्हें उन सभी नियमों की जानकारी दी जाएगी जिनका पालन उन्हें टोक्यो में करना है। गेम्स विलेज में उन्हें किस तरह पेश आना है इस बारे में भी बताया जाएगा। उन्हें ऐसा कोई भी काम नहीं करना है जिससे देश की किरकिरी हो। देश को किरकिरी से बचाने के लिए खिलाडिय़ों को एंटी डोपिंग नियमों का पालन करने को कहा जाएगा। इसके लिए नाडा को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed