फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Paralympian shooter Naresh Kumar Sharma moves Supreme court posting his plea for hearing on aug 6

याचिका: टोक्यो पैरालंपिक में चयन नहीं होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे निशानेबाज नरेश कुमार, कहा- आज से ही शुरू हो सुनवाई

Mon, 02 Aug 2021 12:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 02 Aug 2021 12:20 PM IST
सार

शूटर नरेश कुमार शर्मा ने टोक्यो पैरालंपिक्स के लिए चयनित नहीं किए जाने संबंधी याचिका पर उच्चतम न्यायालय से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Paralympian shooter Naresh Kumar Sharma moves Supreme court posting his plea for hearing on aug 6
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शूटर नरेश कुमार शर्मा ने टोक्यो पैरालंपिक्स के लिए चयनित नहीं किए जाने संबंधी याचिका पर उच्चतम न्यायालय से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। प्रधान न्यायाधीश ने शर्मा के वकील की याचिका पर गौर किया और कहा कि वह कागजात देखेंगे और तत्काल सुनवाई के संबंध में कोई निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


नरेश कुमार शर्मा के वकील विकास सिंह ने कहा, टोक्यो पैरालंपिक के लिेए चयन की आखिरी तारीख दो अगस्त है, ऐसे में हाईकोर्ट द्वारा 6 अगस्त को सुनवाई करने का क्या फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज ही (2 अगस्त) को सुनवाई करे। इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा, वह कागजात देखेंगे अगर सही में जरूरी हुआ तो इस विचार करेंगे। 

विज्ञापन

इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए पीसीआई को नोटिस जारी किया और इस मामले पर आगामी 6 अगस्त को सुनवाई करने के लिए कहा। नरेश ने सुप्रीम कोर्ट में सिंगल बेंच के आदेश को चुनौदी दी है जिसमें उन्हें राहत नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दरम्यान शूटर नरेश शर्मा की ओर से कहा गया कि सिंगल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी जबकि उनकी सारी दलीलों को माना गया। उन्होंने कहा कि सिंगल बेंच ने जांच का आदेश दिया लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। उनके द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पीआईसी की सिलेक्शन कमेटी ने गलत तरीके से चयन किया। उनके मुताबिक जो मांपदंड पीआईसी ने अपनाया वह नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया के मापदंडों के उलट है। पैरालंपिक निशानेबाज नरेश का कहना है कि चयन समित ने आर 7 स्पर्धा के लिए उनकी जगह दीपक का चयन कर गलती की। 


नरेश कुमार की तरफ से दायर याचिका में स्प्ष्ट किया गया है कि टोक्यो ओलंपिक 2021 पैरालंपिक स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए एक पैरा शूटर के लिए जरूरी है कि वह वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स की तरफ से मान्यता प्राप्त कम से कम दो अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लिया हो। लेकिन शूटर नरेश की की जगह सिलेक्ट किए गए दीपक ने स्वीकृत एक ही स्पर्धा में हिस्सा लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed