फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Pairs of 25 siblings with six twin siblings will play together in the Olympics

Tokyo Olympics: 25 भाई-बहनों की जोड़ी में छह जुड़वा जोड़ियां भी शामिल, टोक्यो ओलंपिक में मचाएंगी धमाल

Thu, 22 Jul 2021 08:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 22 Jul 2021 08:57 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में इस बार 25 भाई-बहनों की जोड़ियां पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी। जिनमें छह भाई-बहन की जुड़वा जोड़ियां भी शामिल हैं।ल इससे पहले रियो ओलंपिक में 36 भाई-बहनों की जोड़ियों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Pairs of 25 siblings with six twin siblings will play together in the Olympics
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

पांच साल पहले रियो ओलंपिक में 36 भाई बहनों की जोड़ियों ने चुनौती पेश की थी तो इस बाद टोक्यो में 25 भाई-बहनों की जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इनमें से छह जोड़ियां जुड़वां भाई-बहनों की हैं। रूस की 22 साल की जुड़वां बहनों अरीना और दीना की जोड़ी जिम्नास्टिक में पदक के लिए ताल ठोकेंगी। एवरिना बहनों की यह जोड़ी पहली बार ओलंपिक में खेलेंगी। ब्रिटेन के 26 वर्षीय ल्यूक और पैट की भाइयों की जुड़वां जोड़ी बॉक्सिंग के रिंग में पंच लगाएगी। पैट के यह दूसरे जबकि ल्यूक के पहले ओलंपिक होंगे। ब्रिटेन के ही 28 वर्षीय एडम और साइमन येट्स की जुड़वां भाइयों की जोड़ी साइक्लिंग तो 16 साल की जुड़वां बहनें जेनिफर और जेसिका जिम्नास्टिक में करतब दिखाएंगी। फ्रांस की जुड़वां तैराक ट्रेंबल बहनें लौरा और शार्लोट पहली बार ओलंपिक में उतरेंगी।

विज्ञापन

अमेरिका की फुटबॉल टीम में पहली बार दो बहनें 

अमेरिका की फुटबॉल टीम में पहली बार दो बहनें क्रिस्टी और सैम मेविस तो गोल्फ में नेली और जेसिका कोर्डा दावा पेश करेंगी। वहीं वाटर पोलो टीम में माकेंजी और आरिया फिशर रियो ओलंपिक में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगी। तलवारबाज केली और कर्टनी हर्ले दूसरी बार एक-साथ खेलेंगी। बहनों की यह जोड़ी 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी है। एरिक और काविका शौजी की भाइयों की जोड़ी लगातार दूसरी बार अमेरिका की बास्केबॉल टीम में खेलेंगे। रियो में अमेरिकी टीम ने कांसा जीता था। निशानेबाजी की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हेनरी और जैक्सन लीवरेट भाई एक-साथ निशाना साधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर आमने-सामने होंगी पोर्टर और सिंडी

ब्रिटेन की टिफनी पोर्टर और सिंडी सेंबर बहनें बाधा दौड़ में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। रियो में भी सेंबर चौथे तो पोर्टर सातवें स्थान पर रही थी। विलियम्स बहनें जोडी और हन्ना रिले में साथ दौड़ेंगी। जोडी 400 मीटर में भी भाग लेंगी। मथिल्डा और चार्लोटे बहनें रोइंग टीम में दम दिखाएंगी।  लिचफील्ड बंधु मैक्स और जो पानी से सोना निकालने उतरेंगे।  

विज्ञापन

हॉकी में भाई-बहन

ब्रिटेन की हॉकी टीमों में हैरी और हन्ना मार्टिन की भाई-बहन की जोड़ी खेलेगी। हैरी के यह तीसरे ओलंपिक होंगे जबकि हन्ना पहली बार चुनौती पेश करेंगी। बहन एमिली और भाई टॉम फोर्ड रोइंग में किस्मत आजमाएंगे। 

  • तुर्की के एट्स और डेनिज सिनार भाइयों की जोड़ी लगातार चौथी बार सेलिंग में चुनौती पेश करेगी
  • नीदरलैंड की जुड़वां वीवर्स बहनें साने और लाइक लगातार दूसरी बार जिम्नास्टिक में करतब दिखाएंगी
  • न्यूजीलैंड के भाई-बहन ट्रेंट थोर्पे और आइंस्ले ट्राईथलान में खेलेंगे
  • ऑस्ट्रेलिया की कैंपबेल बहनें ब्रोंटे और केट तैराकी में
  • क्रोएशिया के सिम और मिहोविल फैंटेलस भाई पहली बार एक-साथ ओलंपिक में खेलेंगे। सिम के यह चौथे ओलंपिक हैं वह रियो में सेलिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं  
  • ऑस्ट्रिया की तैराक बहनें अन्ना और इरिनी लगातार दूसरी बार खेलेंगी
  • स्पेन की पुरुष बास्केटबॉल टीम में पाऊ और मार्क भाई तीसरी बार एक-साथ खेलेंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed