फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony,Manpreet Singh and Mary Kom lead out Indias contingent

Tokyo Olympics: उद्घाटन समारोह का हुआ रंगारंग आगाज, मैरी कॉम-मनप्रीत सिंह ने थामा तिरंगा 

Fri, 23 Jul 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग आगाज हुआ। भारतीय दल ने 21वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। छह बार की विश्व चैंपियन सुरमॉम मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony,Manpreet Singh and Mary Kom lead out Indias contingent
टोक्यो ओलंपिक का रंगारंगा आगाज - फोटो : social media

विस्तार

आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत हो गई है। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत 1896 में हुए पहले समर ओलंपिक गेम्स के आयोजक ग्रीस के दल के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रिफ्यूजी टीम का मार्च पास्ट हुआ। भारतीय दल ने 21वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। छह बार की विश्व चैंपियन सुरमॉम मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी व छह अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

इस बार के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस समारोह में करीब 65 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में केवल 1000 के करीब खिलाड़ी व अधिकारी मौजूद थे। इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बता दें कि उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो के साथ आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक भी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुके बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को विशेष ओलंपिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, उद्घाटन समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ओलंपिक स्टेडियम पहुंचीं थीं। आज का उद्घाटन समारोह पहले जैसा भव्य और रंगारंग नहीं हुआ जैसे इससे पहले के ओलंपिक में हुआ करता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है।

विज्ञापन

उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गए इस्राइली खिलाड़ियों, 2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों का भी उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। जापान की प्रसिद्ध गायिका मिसिया ने राष्ट्रगान गाया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था।

130 करोड़ भारतीयों का दिल गदगद, खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
जैसे ही भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चीयर करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed