फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo Olympics 2021 Javelin thrower Neeraj Chopra also rocked social media more than 2 million followers within 24 hours after winning gold medal

नीरज चोपड़ा: सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 24 घंटे में हुए 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर

Sun, 08 Aug 2021 03:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 08 Aug 2021 03:01 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। पदक जीतने के 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर उनके दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है। 

विज्ञापन
tokyo Olympics 2021 Javelin thrower Neeraj Chopra also rocked social media more than 2 million followers within 24 hours after winning gold medal
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया। 7 अगस्त को पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वह ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक में मिली स्वर्णिम सफलता के बाद वह देश में नायक की तरह उभरे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए। 

विज्ञापन


 

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से पहले नीरज चोपड़ा के सोशल साइट इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोअर थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने स्वर्ण पदक जीता तो 24 घंटे के अंदर इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की तादाद बढ़कर 20 लाख से ज्यादा हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्णिम सफलता हासिल करने के बाद पूरे देश से नीरज को प्यार और सम्मान मिल रहा है। इतना ही हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले नीरज पर राज्य सरकार ने इनाम की बारिश करते हुए छह करोड़ रुपये और क्लास वन की नौकरी देने का एलान किया है। 

विज्ञापन

हरियाणा सरकार के अलावा पंजाब ने दो करोड़, बायजूस ने दो करोड़, मणिपुर ने एक करोड़, बीसीसीआई ने एक करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक करोड़, भारतीय ओलंपिक संघ ने 75 लाख और खेल मंत्रालय ने 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के ग्रुप चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को XUV700 इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से नीरज को XUV700 देने को कहा। जिसके बाद ग्रुप चेयरमैन ने हामी भर ली। आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई में लिखा, हां, वास्तव में हमारे गोल्डन एथलीट को एक एक्सयूवी 700 पूरस्कार के रूप में देना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed