फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team

 विश्वास: भारत की पूर्व गोलकीपर हेलन मेरी बोलीं- टोक्यो में इतिहास रच सकती है महिला हॉकी टीम

Sun, 16 May 2021 08:05 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 08:05 AM IST
सार

 भारत की पूर्व गोलकीपर हेलन मेरी ने महिला हॉकी टीम की प्रशंसा की है। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों में पहले जो आत्मविश्वास की कमी थी, वह पिछले कुछ सालों में दूर हो गई। ऐसा लगता है कि टीम अपने लक्ष्य पर फोकस करे तो जीत सुनिश्चित है।
 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian women hockey team
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

भारत की पूर्व गोलकीपर हेलन मेरी का मानना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम अपने खेल के कुछ पहलुओं पर काम करके टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष तीन में स्थान हासिल कर सकती है। पिछले तीन से चार साल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


हेलन ने हॉकी इंडिया के पॉडकास्ट ‘हॉकी ते चर्चा ’ में कहा , ‘अर्जेंटीना और जर्मनी में प्रदर्शन को देखते हुए मुझे लगता है कि हमारी टीम 90 प्रतिशत तैयार है और आने वाले कुछ समय में अपने खेल को और बेहतर कर सकते है।  मुझे यकीन है कि वे टोक्यो में इतिहास रच सकते हैं। टोक्यो में तिरंगे का परचम लहरायेगा।’ उन्होंने कहा, ‘अर्जेंटीना में जिस तरह से भारतीय टीम खेली, हालांकि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम को नहीं हरा सकी लेकिन आत्मविश्वास देखने लायक था। मैंने भारतीय टीम को किसी टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर ऐसे खेलते नहीं देखा।’
विज्ञापन


3-4 वर्षों में शानदार रहा है खेल - हेलन
भारत के लिए 1992 से एक दशक से अधिकके अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में 2002 राष्ट्रमंडल खेल और 2004 एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हेलन ने कहा कि अब काफी व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से तैयारी होती है। उन्होंने कहा, ‘हमारे समय में और आज के समय में काफी फर्क है। अब वैज्ञानिक तरीके से सब कुछ होता है और टीम के पास बड़ा सहयोगी स्टाफ है। फिटनेस, खुराक और कार्यभार सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाता है। हर रणनीति पहले से तय होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed