फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021: Weightlifter Mirabai Chanu Won Silver Medal in 49 Kg Category Of Weightlifting, First Medal for India in Tokyo Olympics

मीराबाई ने रचा इतिहास: भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय ओलंपियन, इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल

Sat, 24 Jul 2021 12:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 24 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीत लिया है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: Weightlifter Mirabai Chanu Won Silver Medal in 49 Kg Category Of Weightlifting, First Medal for India in Tokyo Olympics
मीराबाई चानू - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है। 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 
विज्ञापन


ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। 
विज्ञापन
चानू से इस स्पर्धा में मेडल की उम्मीद थी जिस पर वह खरी उतरीं। उन्होंने 49 किग्रा कैटेगरी में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम भार उठाया।  



भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक दिलाया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था। तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed