फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 India Sharath Kamal advances after beating Portugal Tiago Apolonia in Table Tennis Men Round 2

Tokyo Olympics: पुरुष टेबल टेनिस सिंगल्स स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंचे शरत कमल, पुर्तगाल के खिलाड़ी को हराया

Mon, 26 Jul 2021 09:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 26 Jul 2021 09:13 AM IST
सार

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल टोक्यो ओलंपिक पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा के तीसरे दौर में पहंच गए हैं। दसरे दौर में उन्होंने पुर्तगाल के खिलाड़ी टियागो अपोलोनिया को मात दी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 India Sharath Kamal advances after beating Portugal Tiago Apolonia in Table Tennis Men Round 2
शरत कमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में भारत के अचंता शरत कमल ने कमाल कर दिया। शुरुआत में पिछड़ने के बाद उन्होंने दूसरे बेहतरीन वापसी करते हुए  पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। छठे गेम में एक समय स्कोर 9-9 से बराबर होने के बाद शरत कमल ने अगले दो अंक हासिल किए और 4-3 से मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में जगह पक्की करने में सफल रहे।  

विज्ञापन


करीब 49 मिनट तक चलते इस मुकाबले में शरत कमल ने दुनिया के 20वीं वरीयता प्राप्त पुर्तगाल के खिलाड़ी अपोलोनिया के खिलाफ 2-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6, 11-9 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

अब मंगलवार को शरत कमल का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के मा लांग से होगा। लांग मौजूदा समय में विश्व चैंपियन भी हैं उन्होंने टेबल टेनिस से जुड़ा हर खिताब अपने नाम किया है। कुल मिलाकर शरत कमल को उनके खिलाफ बेहद सतर्क रहना होगा। 


वहीं अगर टियागो के खिलाफ खेले गए मैच की बात की जाए तो वह शरत कमल शुरुआत में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टियागो ने पहले गेम में लगातार 9 अंक हासिल कर उसे आसानी जीत लिया। इस दौरान दूसरे गेम में शरत ने 5-0 की बढ़त बनाई अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाया। टियागो ने बीच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन शरत बढ़त बनाने में सफल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed