फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Golfer Aditi Ashok is accompanied by her mother step-by-step in Tokyo Maheshwari playing the role of caddy for daughter

Tokyo Olympics: गोल्फर अदिति संग टोक्यो में कदम-कदम पर हैं मां महेश्वरी, बेटी के लिए निभा रहीं कैडी की भूमिका

Sat, 07 Aug 2021 09:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 07 Aug 2021 09:14 AM IST
सार

अदिति अशोक से गोल्फ में पदक की उम्मीद हैं। उन्होंने अब तक इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। टोक्यो ओलंपिक में अदिति की मां महेश्वरी उनके लिए कैडी की भूमिका निभा रही हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Golfer Aditi Ashok is accompanied by her mother step-by-step in Tokyo Maheshwari playing the role of caddy for daughter
अदिति अशोक - फोटो : twitter

विस्तार

अदिति अशोक के लिए टोक्यो में उनकी मां का साथ वरदान बन गया है। अदिति की मां महेश्वरी टोक्यो में कदम-कदम पर उनके साथ हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि गोल्फ कोर्स वह किस तरह उनके साथ होंगी, लेकिन यह सच्चाई है महेश्वरी गोल्फ कोर्स पर अदिति के ना सिर्फ साथ होती हैं बल्कि वहां वह उनकी प्रेरणा का सबसे बड़ा कारण भी बनी हुई हैं। महेश्वरी टोक्यो में अदिति के कैडी (साथ में गोल्फ किट लेकर चलने वाला) की भूमिका निभा रही हैं। वैसे कोर्स पर यह भूमिका उनके पिता निभाते आए हैं, लेकिन इस बार अदिति ने यह मौका अपनी मां को प्रदान किया।

विज्ञापन

सर्वाधिक 18 मेजर खेल चुकी हैं अदिति

देश में अदिति से 18 ज्यादा मेजर (ग्रैंड स्लैम जैसा टूर्नामेंट) अन्य किसी गोल्फर ने नहीं जीते हैं। तीन यूरोपियन टूर के खिताब भी उनके नाम हैं। बावजूद इसके यह किसी ने नहीं सोचा था कि अदिति लगातार तीन दिन तक ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहेंगी। रियो ओलंपिक में भी अदिति ने बेहतरीन शुरूआत की थी, लेकिन पहले और दूसरे दिन वह सातवें और आठवें स्थान पर थीं। चौथे दिन वह 41वें स्थान पर लुढ़क गईं,लेकिन उसके बाद अदिति एक पूर्ण स्थापित गोल्फर बन चुकी हैं। टोक्यो में उनका प्रदर्शन इसी का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को दिया था आश्वासन वही टोक्यो में होंगी कैडी

टोक्यो में भी बतौर कैडी उनके पिता ही साथ होने थे, लेकिन अदिति ने अपनी मां को आश्वासन दे रखा था कि वह टोक्यो में उन्हीं को अपना कैडी बनाएंगी। बंगलूरू के कर्नाटक गोल्फ कोर्स में गोल्फ सीखने वाली अदिति के गोल्फ जीवन में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। यही कारण है कि अदिति अपनी मां के साथ के दम पर टोक्यो में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाई हैं। वह -12 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शनिवार को एक दौर बाकी है। तूफान की आशंका के चलते सुबह जल्दी खेल शुरू होगा। अदिति ने अगर अपने खेल के स्तर को बनाए रखा तो वह इतिहास रच देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed