फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 First case of COVID-19 detected in Tokyo Olympic Village say organiser

Tokyo Olympics: टोक्यो के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला, आयोजकों ने की पुष्टि

Sat, 17 Jul 2021 09:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 17 Jul 2021 09:18 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में कोरोना का पहला संक्रमित मामला पाया गया है। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होनी है। बीते दिनों टोक्यो में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 First case of COVID-19 detected in Tokyo Olympic Village say organiser
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने पुष्टि की है कि खेल गांव परिसर में कोरोना संक्रमित का एक मामला सामने आया है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। खेल गांव में कोरोना का मामला आने पर ओलंपिक के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि कोविड-19 वैश्वविक महामारी के देखते हुए टोक्यो में 6 हफ्ते का कोरोना आपातकाल लागू है। पिछले कुछ दिनों में अगर देखा जाए तो टोक्यो में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।
विज्ञापन

 


आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है। इस व्यक्ति की पहचान खेलों से संबंधित व्यक्ति के रूप में की गई। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इस बीच टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।


ओलंपिक खेल गांव में यह कोरोना का मामला ऐसे समय में आया है जब खेलों की शुरुआत होने में 6 दिन बचे हैं। जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना का असर ज्यादा न हो उसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लेकिन इसके बावजूद राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जो चिंता विषय है। इसी हफ्ते टोक्यो में बीते छह महीने में सबसे ज्यादा कोरोना को मामले आए थे। इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई देशों ने अपने एथलीटों को टोक्यो भेजने से इनकार कर दिया था। 

उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा था कि लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद मौत की संख्या पिछले हफ्ते बढ़ी है। पिछले हफ्ते 55,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई जो उससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले तीन फीसदी अधिक है। वहीं संक्रमण के मामलों में बीते हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधिक मामले ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed