फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Due to increase corona infection in Tokyo Increased concern about to Organise Olympic event

Tokyo Olympics: टोक्यो में कोरोना संक्रमण बढ़ा, खेलों के आयोजन को लेकर खतरा

Tue, 29 Jun 2021 04:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 29 Jun 2021 04:09 PM IST
सार

टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के बारे में संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि ये खेल जापान और दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी की नई लहर का कारण बन सकते हैं। ु पिछले कुछ समय से टोक्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Due to increase corona infection in Tokyo Increased concern about to Organise Olympic event
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब ओलपिंक खेलों के शुरू होने में तीन हफ्ते से कुछ ही ज्यादा दिन रह गए हैं। इस बीच संक्रामक रोग विशेषज्ञ लगातार ये चेतावनी दे रहे हैं कि ये खेल जापान और दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी की नई लहर का कारण बन सकते हैँ। गौरतलब है कि 23 जुलाई से शुरू होने वाले इन खेलों में भाग लेने के लिए 206 देशों से हजारों की संख्या में खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारी और पत्रकार जापान आएंगे।

विज्ञापन

इस बीच टोक्यो में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को वहां 317 नए मामले सामने आए। एक हफ्ते पहले के सोमवार को यहां 236 मामले सामने आए थे। यहां के अखबार जापान टाइम्स के एक विश्लेषण में बताया गया है कि एक हफ्ते पहले हर रोज जितने मामले सामने आए थे, पिछले एक हफ्ते में प्रति दिन उससे तकरीबन 100 मामले ज्यादा सामने आए हैँ। इस सोमवार को पूरे हफ्ते में टोक्यो में नए मामले सामने आने का रोजाना औसत 489 रहा। जबकि उसके पहले वाले हफ्ते में ये औसत 391 था। इस रूझान ने ओलंपिक खेलों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक्स की आयोजन समिति खेलों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कराने पर आमादा हैं। इसलिए अब दुनिया भर में आईओसी और आयोजन समिति के रुख पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। आलोचकों ने कहा है कि आयोजक खेलों के रद्द होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए वे लोगों की सेहत पर ओलंपिक्स कराने को तरजीह दे रहे हैं। अमेरिका में मैसाचुसेट्स स्थित स्मिथ कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर एंड्रयू जिमबलिस्ट ने अमेरिकी टीवी चैनल एनबीसी से कहा, आर्थिक और आईओसी की प्रतिष्ठा को लेकर वहां बहुत कुछ दांव पर लगा है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने लगाता कहा है कि इन खेलों के आयोजन के कारण वायरस को फैलने का मौका मिल सकता है, जिससे संक्रमण के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए जापान के की जन समूह इन खेलों को रद्द कराने का अभियान अभी भी चला रहे हैं। हाल ही में टोक्यो में लगाए गए एक पोस्ट में कहा गया, हमारी मेडिकल क्षमता अपनी हद पर पहुंच चुकी है, ओलंपिक खेलों को रोको। एक दूसरे पोस्टर पर लिखा है, हमें राहत की सांस लेने दो  अभी ओलंपिक कराना असंभव है।

 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2020 में ही होना था। लेकिन तब कोरोना महामारी की पहली लहर के कारण इसे टाल दिया गया था। तब आयोजकों ने उम्मीद की थी कि एक साल बाद महामारी काबू में आ जाएगी। लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ है। बल्कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट और स्ट्रेन के कारण दुनिया के कई हिस्सों में एक बार फिर से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर ध्यान महामारी पर केंद्रित हो गया है। यहां कई पर्यवेक्षकों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसे समय में ओलंपिक खेलों में किसकी दिलचस्पी होगी? 

एनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक खेलों के आयोजन को लेकर आईओसी के अंदर भी मतभेद हैं। मसलन, जूडो में ओलिंपिक पदक जीत चुकीं एथलीट और अब जापान में आयोजन समिति की सदस्य काओरी यामागुची ने हाल में कहा- ऐसा लगता है कि आईओसी के लिए जापान के जनमत का कोई महत्त्व नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed