फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 different rules apply for players from delta variant of Covid-19 affected countries

Tokyo Olympics: डेल्टा वैरिएंट प्रभावित देशों के खिलाड़ियों के लिए अलग नियम लागू

Tue, 29 Jun 2021 04:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 29 Jun 2021 04:40 PM IST
सार

जापान सरकार का कहना है कि टोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और डेल्टा वैरिएंट के दुनिया भर में तेजी से फैलाव को देखते हुए ये कठोर नियम लागू किए गए हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरूआत होनी है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 different rules apply for players from delta variant of Covid-19 affected countries
tokyo olympic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान सरकार ने कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित देशों से ओलंपिक खेलों के लिए आने वाले खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों के लिए अधिक सख्त नियम पर अमल शुरू कर दिया है। ऐसे देशों से आए लोगों की अधिक सख्ती से जांच की जाएगी। साथ ही ऐसे नियम लागू किए गए हैं, जिससे वे लोग दूसरे देशों के खिलाड़ियों या अधिकारियों से आसानी से नहीं मिल-जुल पाएंगे। जापान सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को इन नियमों की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

जापान सरकार ने कहा है कि टोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और डेल्टा वैरिएंट के दुनिया भर में तेजी से फैलाव को देखते हुए ये नियम लागू किए गए हैँ। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और आठ अगस्त तक चलेंगे। लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक जिन देशों में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहां से आने वाले दल के हर सदस्य को अपने देश से रवाना होने से पहले लगातार पांच दिन तक कोरोना संक्रमण की जांच करानी होगी। इन पांच दिनों में उन्हें खुद को आइसोलेशन में रखना होगा। टोक्यो पहुंचने के बाद वे तीन दिन तक किसी से मिल-जुल नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपायों का एलान करते हुए जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कातसुनोबू कातो ने कहा कि अभी नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए जापान सरकार की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक्स आयोजन समिति के साथ बातचीत चल रही है। इस बीच जापान सरकार के कोविड-19 सलाहकार शिगेरु ओमी और कई दूसरे संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि डेल्टा वैरिएंट मूल कोरोना वायरस की तुलना में दो गुना ज्यादा संक्रामक है। इसलिए अगर कोई संक्रमित व्यक्ति टोक्यो पहुंचा, तो उससे लगने इन्फेक्शन के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अफ्रीकी देश यूगांडा का दल 19 जून को टोक्यो पहुंचा था। दल के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद जब सभी सदस्यों की कोरोना जांच की गई, तो एक सदस्य संक्रमित पाया गया। इससे चिंता और बढ़ गई है। तब से हवाई अड्डों पर संक्रमण की जांच की व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। इस बारे में जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने सोमवार को जानकारी हासिल की। इसके लिए वे खुद हानेदा हवाई अड्डे तक गए, जहां यूगांडा का दल उतरा था।

टोक्यो ओलंपिक के लिए ये नियम भी लागू किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया, तो उसके संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में डाल दिया जाएगा। टोक्यो आयोजन समिति ने कहा है कि ओलंपिक खेल सुरक्षित ढंग से हो सकें, इसके लिए ऐसे सख्त नियमों की जरूरत है। इस बीच प्रधानमंत्री सुगा ने भी टोक्यो में संक्रमण के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई है। सोमवार को उन्होंने कहा, हमें बहुत सतर्क रहना होगा और वायरस का फैलाव रोकने वाले उपाय लागू करने होंगे। अगर जरूरत पड़े, तो हमें तुरंत अतिरिक्त कदम भी उठाने होंगे। वहीं सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे उपायों में तुरंत आपातकाल की घोषणा, कारोबारी गतिविधियों पर रोक आदि शामिल हैं। साथ ही स्टेडियमों में दर्शकों की मौजूदगी सीमा भी नए सिरे से तय की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed