फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Boxer Lovlina Borgohain settled for a bronze medal after losing semifinal bout 0-5 to Busenaz Surmeneli in the 69kg category

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में हारे रेसलर दीपक पूनिया, कांस्य पदक की उम्मीद कायम

Wed, 04 Aug 2021 03:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 04 Aug 2021 03:36 PM IST
सार

भारतीय पहलवान रवि कुमार फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होेेंने कजाकिस्तान के पहलवान नूरिस्लाम को मात दी। इस जीत के साथ ही रवि ने रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, दीपक पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अमेरिका के टेलर डेविड मॉरिस ने 10-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Boxer Lovlina Borgohain settled for a bronze medal after losing semifinal bout 0-5 to Busenaz Surmeneli in the 69kg category
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार ने इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मे रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में 5-9 पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। इस जीत के साथ उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया है। रवि कुमार भारत के पांचवें पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक में रजत पदक जीता है। उनसे पहले केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलंपिक में रेसलिंग में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। वहीं, 86 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में दीपक पूनिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अमेरिका के टेलर डेविड मॉरिस ने 10-0 से शिकस्त दी। इस हार के बावजूद दीपक कांस्य पदक की रेस में बने हुए हैं। 

विज्ञापन

जेवेलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पहली प्रयास में शानदार थ्रो किया। उन्होंने 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल में सीधे प्रवेश करने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना जरूरी है। नीरज अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। पुरुष भाला फेंक के क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ग्रुप में पहले स्थान पर रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल की रेस से बाहर हुए शिवपाल

पुरुष जेवेलिन थ्रो स्पर्धा के ग्रुप बी में भारत के भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह क्वालीफाई नहीं कर सके। इसके साथ ही वह फाइनल की रेस से बाहर हो गए। उन्होंने तीसरे प्रयास में 74.81 मीटर का थ्रो किया। जबकि उनका बेस्ट थ्रो पहले प्रयास में रहा था जब उन्होंने 76.40 मीटर दूर भाला फेंका। 


 

विज्ञापन

रवि कुमार फाइनल में पहुंचे

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कूमार ने इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मे रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। 

अंशु के पास कांस्य पदक जीतने का मौका

रेसलिंग से अच्छी खबर यह है कि पहलवान अंशु मलिक के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह रेपचेज के तहत मैट पर उतरेंगी। इससे पहले भारतीय पहलवान अंशु मलिक को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बेलारूस की इरिना कुराचिकिना ने 8-2 से शिकस्त दी। दुनिया की नंबर तीन महिला पहलवान इरिना ने पहले तीन मिनट के बाद अंशु मलिक पर 4-0 की बढ़त बना ली। जिसके चलते भारतीय पहलवान उबर नहीं पाईं। 

दीपक पूनिया सेमीफाइनल में हारे

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइनल 86 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। उन्हें अमेरिका के टेलर डेविड मॉरिस ने शिकस्त दी। मॉरिस ने दीपक को इस सेमीफाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। इस हार के बाद भी दीपक की कांस्य पदक जीते की उम्मीद कायम है। 

लवलीना सेमीफाइनल में हारीं

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लवलीना को बुसेनाज सुरमेनेली ने 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed