फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 A member of the Serbian Olympic rowing team has tested positive for COVID-19

Tokyo Olympics: जापान पहुंची सर्बिया की नौकायन टीम का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, पृथकवास में भेजा गया

Sun, 04 Jul 2021 05:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 04 Jul 2021 05:39 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची सर्बिया की ओलंपिक नौकायन टीम का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। खिलाड़़ी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे तुरंत पृथकवास में भेज दिया गया है। ओलंपिक खेलों की शुरूआत 23 जुलाई से होनी है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 A member of the Serbian Olympic rowing team has tested positive for COVID-19
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए कई देशों के खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए जापान पहंच रहे हैं। ऐसे में सर्बिया की नौकायन टीम भी जापान पहुंची। लेकिन ये टीम का दुर्भाग्य था कि जापान पहुंचने के बाद उनका एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया। ये घटना ऐसे वक्त हुई है जब टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बाकी है। सर्बिया की टीम के खिलाड़ी की कोरोना संक्रमित होने की जानकारी जापानी एजेंसी क्योडो ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से दी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, सर्बिया की नौकायन टीम के कोरोना संक्रमित पाए गए खिलाड़ी को टोक्यो के हानेदा एयरपोर्ट पर पृथकवास में भेज दिया गया है, इसके अलावा चार और खिलाड़ी जो उसके साथ यात्रा कर रहे थे उन्हें भी एयरपोर्ट के करीब अलग कर दिया गया। उनका मध्य जापान के नांटो में एक प्रशिक्षण शिविर में जाने का कार्यक्रम था। नांटो अधिकारियों के मुताबिक अब इस प्रशिक्षण शिविर के रद्द होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब बीते महीने युगांडा ओलंपिक प्रतिनिधि मंडल के 2 सदस्य टोक्यो के करीब नारिता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन इन प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के अलावा बाकी टीम को अभ्यास करने की अनुमति दे दी गई थी। 

विज्ञापन

ओलंपिक आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सेको हाशिमोतो ने बीते शुक्रवार को कहा था कि 500 से अधिक प्रतिभागी बिना किसी घटना के टोक्यो पहुंचे थे, उन्होंने आगे कहा कि करीब ग्यारह हजार ओलंपिक और 44 सौ पैरालंपिक एथलीट ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जापान आएंगे। इसके अलावा हजारों कोच, जज और ओलंपिक अधिकारी भी शामिल होंगे। 

ओलंपिक आयोजनकर्ताओं ने अभी तक स्थानीय दर्शकों को खेलों के दौरान मैदान में जाने की अनुमति नहीं दी है। जबकि विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर बीते महीने ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। करीब 2 सप्ताह पहले आयोजनकर्ताओं ने कहा था कि वे 10 हजार क्षमता वाले इंडोर और आउटडोर स्थानों को 50 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को अनुमति देंगे। लेकिन बीते कुछ दिनों से टोक्यो में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय आयोजनकर्ता अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और दूसरे सदस्यों से मिलकर दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed