फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 would be canceled if Coronavirus is not under control by late May

मई तक काबू में नहीं आया कोरोनावायरस तो रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक 2020

Wed, 26 Feb 2020 10:09 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Feb 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 would be canceled if Coronavirus is not under control by late May
टोक्यो ओलंपिक 2020 - फोटो : सोशल

जानलेवा कोरोनावायरस का संकट अब टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी गहराने लगा है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया है कि अगर मई अंत तक कोरोनावायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तो ओलंपिक खेल रद्द किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति में ओलंपिक खेल का समय नहीं बदला जाएगा न ही इन्हें स्थगित किया जाएगा, बल्कि खेल रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Tokyo Olympics 2020 would be canceled and not postponed or moved, if the #Coronavirus is not under control by late May, reports The Associated Press quoting Senior International Olympic Committee member

विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक गेम्स 24 जुलाई शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त रविवार क बीच आयोजित होने हैं। कोरोना वायरस के कारण चीन में मुक्केबाजी और बैडमिंटन की ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबले पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण टोक्यो ओलंपिक पर जोखिम मंडराने या आयोजन रद्द होने का कयास लगाना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन चीन में अभी तक इस पार काबू नहीं पाया जा सका है। जापान में भी 28 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक की मौत भी हो गई है।

चीन सहित विश्व के दूसरे देशों में मौजूदा स्थिति की बात करें तो हालात विस्फोटक हैं। संक्रमित मरीजों का इलाज भी हो रहा है, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या बेहद कम है। यूरोप से लेकर अमेरिका और एशिया से लेकर अरब देशों तक इस जानलेवा वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। अगर हालात पर काबू नहीं पाए गए तो स्थिति अकल्पनीय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed