{"_id":"610b4fed8e328c76fd29d834","slug":"tokyo-olympics-2020-vinesh-phogat-defeated-sofia-mattsson-in-wrestling-53kg-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक: विनेश फोगाट कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, स्वीडन की सोफिया मैटसन को 7-1 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक: विनेश फोगाट कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, स्वीडन की सोफिया मैटसन को 7-1 से हराया
Thu, 05 Aug 2021 08:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित
स्पोर्ट्स डेस्क, इमर उजाला, टोक्यो।
स्पोर्ट्स डेस्क, इमर उजाला, टोक्यो।
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:27 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में महिला कुश्ती में विनेश फोगाट ने स्वीडन की सोफिया मैटसन को 7-1 से हरा दिया। अब उन्हें आगे का एक राउंड आज ही खेलना है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को महिला कुश्ती में विनेश फोगाट ने स्वीडन की सोफिया मैटसन को 7-1 से हरा दिया। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में विनेश ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्हें अगला मुकाबला भी आज ही खेलना है। जहां उनका मुकाबला बेलारूस की वनेसा कालादजिंस्की से होगा। इसकी शुरुआत सुबह 8.56 बजे होगी।
पदक की प्रबल दावेदार विनेश
भारतीय पहलवान पिछले तीन ओलंपिक खेलों से पदक जीतते आ रहे हैं। इस बार टोक्यो में वर्ल्ड नंबर-1 विनेश पदक जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। विनेश 53 किलो भारवर्ग में भारतीय चुनौती पेश कर रही हैं। वह 2016 के रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान उनका घुटना फ्रैक्चर हो गया था और वह कराहते हुए मैट से लौटी थीं।
अंशु मलिक हारीं
वहीं, पहलवान अंशु मलिक को कांस्य पदक के मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें रेपचेज राउंड में हार का सामना करना पड़ा। रेपचेज के मुकाबले में उन्हें रूस ओलंपिक समिति की वैलेरिया कोबलोवा ने उन्हें 5-1 से हरा दिया।