फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympic preparation of Vinesh Phogat doing training with sister

टोक्यो ओलंपिक: विनेश कोरोना से बचने को बहन के साथ करती हैं तैयारी, एक बार हो चुकीं संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 02:51 PM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic preparation of Vinesh Phogat doing training with sister
विनेश फोगाट - फोटो : social Media

कोरोना का संक्रमण झेल चुकीं पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक की तैयारियों को लेकर बेहद सतर्क हैं। दोबारा संक्रमण से बचने के लिए विनेश अपनी बहन प्रियंका के साथ ही तैयारियां करती हैं। वह अन्य किसी के साथ तैयारियों के बजाय बहन को प्राथमिकता देती हैं। विनेश खुलासा करती हैं कि हॉल में जब कोई नहीं होता है वह तब बहन के साथ प्रैक्टिस करती हैं। यहां तक जिम में भी वह अकेले ही जाती हैं।

विज्ञापन


विनेश के मुताबिक वह यह कदम भारत में रहने के दौरान उठाती हैं। विदेश में तैयारियों के दौरान उन्हें कोरोना का खौफ नहीं रहता है, क्यों कि वहां उन्हीं को तैयारियों की इजाजत है जिनके पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट रहती है। साई की ओर से कराई गई बातचीत में विनेश खुलासा करती हैं कि टोक्यो के लिए उन्हें कुछ समस्याओं पर काम करना है।
विज्ञापन


विनेश के मुताबिक पिछले दो टूर्नामेंट से वह महसूस कर रही हैं कि वजन कम करने के बाद उनका ब्लड प्रेशर कम हो जा रहा है। हालांकि यह समस्या 2019 में भी थी। बाउट के दौरान भी यह समस्या खड़ी हुई है। विनेश यह भी कहती हैं कि आज वह जहां पर भी हैं इसके पीछे रियो ओलंपिक के दौरान लगी चोट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाडा ने कोवीशील्ड को दी हरी झंडी
वाडा ने भारतीय खिलाडिय़ों के टीकाकरण के लिए कोवीशील्ड को हरी झंडी दी है। भारतीय टीके कोवाक्सिन के बारे उसने कहा है कि उसे इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में उसने नाडा को और अधिक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। वाडा का कहना है कि कोवीशील्ड एंटी डोपिंग पर खरी उतरती है। इससे खिलाडिय़ों को कोई खतरा नहीं है। वाडा जवाब के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों को एक मई से अपने स्तर पर ओलंपिक जाने वाले खिलाडिय़ों को टीकाकरण करानने को कहा है। बत्रा ने यह भी कहा कि खेल संघ खिलाडिय़ों को तैयारी केलिए विदेश भेजने से पहले टीका लगवाकर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed