{"_id":"611f2eb70fb39f710a580672","slug":"tokyo-medalist-maria-andrejczyk-auction-silver-medal-for-infant-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: पोलैंड की ओलंपियन ने रजत पदक किया नीलाम, बीमार बच्चे की कराई सर्जरी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: पोलैंड की ओलंपियन ने रजत पदक किया नीलाम, बीमार बच्चे की कराई सर्जरी
Fri, 20 Aug 2021 09:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसा
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:55 AM IST
सार
हड्डियों के कैंसर से उबरकर इस साल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली 25 वर्षीय मारिया आंद्रेजिक ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक बच्चे की मदद के लिए अपने इस पदक को नीलामी के लिए रख दिया।
विज्ञापन
मारिया आंद्रेजिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोलैंड की एक ओलंपिक एथलीट ने एक नवजात शिशु के ऑपरेशन के लिए धनराशि एकत्रित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक में जीता गया अपना रजत पदक नीलाम कर दिया था लेकिन उसके खरीदार ने उनसे कहा कि वह यह पदक अपने पास ही रख सकती हैं।
विज्ञापन
हड्डियों के कैंसर से उबरकर इस साल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली 25 वर्षीय मारिया आंद्रेजिक ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक बच्चे की मदद के लिए अपने इस पदक को नीलामी के लिए रख दिया। मिलोस्ज मालिसा नामक इस नवजात का अमेरिका में ऑपेरशन होना है। उनका परिवार इसके लिए धनराशि एकत्रित कर रहा था।
विज्ञापन
मिलोस्ज के माता पिता ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि बच्चे का ऑपरेशन न होने पर उसका जीवन खतरे में है। पोलैंड के लोकप्रिय स्टोर जाबका ने 200,000 जलोटिस (51 हजार डॉलर) की बोली लगाई लेकिन इस एथलीट से कहा कि वह अपना पदक अपने पास रख सकती है। जाबका ने कहा, ‘हम ओलंपियन के नेक प्रयासों से प्रभावित हुए। इसके अलावा उनके प्रशंसकों ने भी बच्चे की मदद के लिए 76,500 डालर की धनराशि जुटाई।
विज्ञापन