टोक्यो में बन रहा है लकड़ी का प्लाजा, ओलंपिक खिलाड़ियों का होगा यहीं पर स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो में इस साल 24 जुलाई से ओलंपिक खेला जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ओलंपिक में भाग लेने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी यहां पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए टोक्यो में लकड़ी का विलेज प्लाजा बनाया जा रहा है।
यहां एथलीटों के लिए कैफे, एटीम, बैंक और मेडिकल समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ओलंपिक के कवरेज के लिए दुनिया भर से टोक्यो पहुंचने वाले मीडिया के लिए भी इसी विलेज में सभी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बुधवार को इस प्लाजा विलेज का अनावरण किया गया।
इसका काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसमें इस्तेमाल की गईं लकड़ियां जापान के 63 नगर पालिका द्वारा दान की गई हैं। इसका ढांचा जापाना की इमारतों की तरह ही है। दावा है कि अप्रैल तक यह प्लाजा पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और ओलंपिक शुरू होने से दस दिन पहले इसे खोल दिया जाएगा।
रिसाइकिल होंगी लकड़ियां
ओलंपिक के बाद टोक्यो में पैरालंपिक गेम्स भी होंगे। प्लाजा में पैरालंपिक के खिलाड़ियों के लिए भी सभी सुविधाएं होंगी। योजना के अनुसार ओलंपिक के बाद प्लाजा में लगी लकड़ियां सभी नगर पालिका को वापस दे दी जाएंगी। इसके बाद इनका इस्तेमाल रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं को बानाने के लिए किया जाएगा। हर लकड़ी पर दान देने वाली नगर पालिका का नाम लिखा है।
प्लाजा की खास बातें
- 5300 वर्ग मीटर में बन रहा है विलेज प्लाजा।
- 156 करोड़ रुपये की लागत आ रही है इसके निर्माण में।
- 40 हजार लकड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है।
- 63 नगर पालिका ने दान की लकड़ियां।
- 24 जुलाई से 9 अगस्त तक खेले जाएंगे ओलंपिक गेम्स।