{"_id":"5c92369cbdec22143d396f39","slug":"tokyo-2020-unveils-cherry-blossom-olympic-torch","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ने 'चेरी ब्लासम' के आकार की ओलंपिक मशाल का किया अनावरण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ने 'चेरी ब्लासम' के आकार की ओलंपिक मशाल का किया अनावरण
Wed, 20 Mar 2019 06:18 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020
टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने बुधवार को चेरी ब्लासम के आकार की ओलंपिक मशाल का अनावरण किया।
आयोजकों ने बताया कि मशाल का शीर्ष हिस्सा चेरी ब्लासम के आकार का है और इसमें वही तकनीक इस्तेमाल की गई है जो जापान की बुलेट ट्रेन बनाने में की जाती है।
सुनहरे गुलाब की तरह चमकदार यह टार्च 71 सेंटीमीटर लंबी और एक किलो 200 ग्राम वजन की है। इसमें 2011 में भूकंप और सुनामी पीड़ितों के लिए अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किए गए एल्युमिनियम से निकले अपशिष्टों का इस्तेमाल किया गया है।
ओलंपिक मशाल रिले फुकुशिमा से 26 मार्च 2020 को शुरू होगी जो 10 जुलाई को टोक्यो पहुंचेगी। इनपुट-भाषा