फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo 2020: Some Olympics boxing hopefuls needed only one more day

कुछ मुक्केबाजों को ओलंपिक का टिकट कटाने को चाहिए था केवल एक दिन

Fri, 24 Apr 2020 06:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Tokyo 2020: Some Olympics boxing hopefuls needed only one more day
नादिने एपेट्ज - फोटो : ट्विटर

जर्मनी की मुक्केबाज नादिने एपेट्ज ने टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने के लिए चार साल का इंतजार किया और जब लंदन में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का समय आया तो इसे कोरोना वायरस महामारी के कारण निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


34 साल की वेल्टरवेट मुक्केबाज नादिने 'न्यूरोसाइंस' में डाक्टरेट के लिए पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रो रही थी क्योंकि मैं इतनी निराश हो गई थी। आप अपने इतने बड़े लक्ष्य के इतने करीब हो और अचानक सब बंद हो जाये। एक और दिन तक प्रतियोगिता क्यों नहीं चली।'
विज्ञापन


इस महामारी के कारण ओलंपिक की उम्मीद लगाए कई को इतंजार करना पड़ेगा लेकिन यह देरी यूरोपीय मुक्केबाजों के लिये काफी दर्दनाक होगी क्योंकि वे पिछले महीने क्वालीफाई करने के बेहद करीब थे। कई को तो केवल एक जीत ही क्वालीफाई करा देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूपर बॉक्स में प्रतियोगिता तीन दिन बाद ही निलंबित कर दी गई। कुछ समय बाद टोक्यो ओलंपिक खेलों को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया और अब इनका आयोजन 23 जुलाई 2021 से शुरू होगा।

नादिने के अलावा फ्रांस की एमिली सोनविको, ब्रिटेन की चार्ले डेविसन ने अपना शुरूआती मुकाबला जीत लिया था। अगर वे अगली जीत हासिल कर लेते तो वे क्वालीफाई कर देते।


इसी तरह लाइटवेट मुक्केबाज ल्यूक मैकोरमाक और डेनमार्क के निकोलई टर्टरयान भी अगले मुकाबले में क्वालीफाई कर सकते थे। लंदन क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से केवल 16 मुक्केबाज ही क्वालीफाई कर सके थे जिसमें ब्रिटेन के फेदरवेट मुक्केबाज पीटर मैकग्रेल भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed