{"_id":"5e736e6e8ebc3e7743464bb5","slug":"tokyo-2020-games-organisers-receive-olympic-flame","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनान ने टोक्यो को सौंपी ओलंपिक मशाल, दर्शकों के बगैर बंद दरवाजों में आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूनान ने टोक्यो को सौंपी ओलंपिक मशाल, दर्शकों के बगैर बंद दरवाजों में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Thu, 19 Mar 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक मशाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यूनान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक को स्थगित करने की अपीलों के बीच गुरुवार को बंद दरवाजों के अंदर आयोजित किए गए समारोह में टोक्यो 2020 के आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंपी। दर्शकों की गैरमौजूदगी में ओलंपिक जिमनास्ट चैंपियन लेफ्टेरिस पेट्रोनियास ने मशाल लेकर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
The Olympic flame is on its way to #Tokyo2020 🔥
विज्ञापन
Tokyo Organizing committee representative Naoko Imoto has received the flame and it will now be transported to Miyagi prefecture in a specially designed #Tokyo2020 lantern. 🇯🇵#OlympicTorchRelay #UnitedByEmotion pic.twitter.com/963rIXeGtQ— #Tokyo2020 (@Tokyo2020) March 19, 2020
विज्ञापन
ओलिंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन कैटरीना स्टेफनिडी ने पैनथैनेसिक स्टेडियम के अंदर ओलंपिक ‘अग्निकुंड’ को प्रज्ज्वलित किया। इसी स्टेडियम में 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक खेल हुए थे।
इसके बाद यह मशाल टोक्यो 2020 के प्रतिनिधि नाओको इमोतो को सौंप दी गई। इमोतो तैराक हैं और उन्होंने 1996 अटलांटा ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। यूनिसेफ की प्रतिनिधि इमोतो को आखिरी क्षणों में नियुक्त किया गया क्योंकि वह यूनान में रहती हैं ओर उन्हें जापान से यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ी।
पिछले सप्ताह प्राचीन ओलंपिया में मशाल प्रज्जवलित करने का समारोह भी दर्शकों के बिना आयोजित किया गया था। कोरोना वायरस के कारण कई टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं और ओलिंपिक को भी स्थगित करने की मांग कुछ खिलाड़ी कर रहे हैं।