{"_id":"606f321feee88c61ea6b0632","slug":"tiger-woods-was-driving-at-a-speed-of-80-mph-at-the-time-of-the-accident-said-sheriff","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: दुर्घटना के समय 80 मील प्रति घंटे की गति से गाड़ी चला रहे थे वुड्स","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लापरवाही: दुर्घटना के समय 80 मील प्रति घंटे की गति से गाड़ी चला रहे थे वुड्स
Thu, 08 Apr 2021 10:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिलिस
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
टाइगर वुड्स की कार दुर्घटना (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने जब अपनी एसयूवी से नियंत्रण खोया और दुर्घटना का शिकार हुए थे, तब उस समय वह 80 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे जो तय गति सीमा से लगभग दोगुनी गति थी। इस दुर्घटना में वुड्स गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने लास एंजिलिस के बाहरी हिस्से में 23 फरवरी को हुई इस घटना के लिए पूरी तरह से तेज गति को जिम्मेदार ठहराया था जिसके कारण वुड्स ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। पिछले 11 साल में तीसरी बड़ी दुर्घटना के लिए हालांकि वुड्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। शेरिफ ने कहा, सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण उस गति में गाड़ी चलाना था जो सड़क के हालात के अनुसार असुरक्षित थी।
विज्ञापन