फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tiger woods set to return to golf course through PNC championship after recovering from injury

पीएनसी चैंपियनशिप: कार हादसे के 10 महीने बाद अगले हफ्ते टाइगर की वापसी, 12 साल के बेटे के साथ उतरेंगे

Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
सार

 82 : जीत का रिकॉर्ड है अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का पीजीए टूर पर 
 

विज्ञापन
Tiger woods set to return to golf course through PNC championship after recovering from injury
टाइगर वुड्स

विस्तार

स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने इस साल फरवरी में एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे और उनके दाएं पांव में बड़ी चोट आई थी। अब वह फिट हो चुके हैं और अगले हफ्ते पीएनसी चैंपियनशिप में अपने 12 साल के बेटे चार्ली के साथ वापसी करने को तैयार हैं। दुर्घटना के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। पीएनएसी चैंपियनशिप में खिलाड़ी परिवार के सदस्यों के साथ उतरते हैं। पिछली बार टाइगर अपने बेटे के साथ उतरे थे और सातवें स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन


पांव गंवाने का डर था वुड्स को : 
कार दुर्घटना के बाद टाइगर की सर्जरी हुई थी। उनका टखना और पांव की उंगुलियों से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। खुद टाइगर का कहना है कि उन्हें तो यह डर था कि कहीं दायां पांव काटना न पड़ जाए। वह तीन हफ्ते अस्पताल में भर्ती रहे। उसके बाद काफी समय फ्लोरिडा स्थित अपने घर में बैड पर थे। उनके पांव की हड्डियों को जोड़ने के लिए रॉड और स्क्रू (पेच) का भी इस्तेमाल किया गया है। वुड्स की 23 फरवरी को उस समय दुर्घटना हुई थी जब वह एक टीवी शूट से आ रहे थे। उनकी आलीशान कार पहाड़ी पर से गिर पड़ी थी। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह दाएं पांव पर पट्टी बांधकर शॉट लगा रहे थे। 
विज्ञापन

 
नंबर वन नेली खेलेंगे पिता के साथ : 
पीएनसी चैंपियनशिप को पहले पिता-पुत्र चैलेंज टूर्नामेंट के रूप में भी जाना जाता था लेकिन बाद में इसमें परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल करने की अनुमति मिल गई। इस टूर्नामेंट के 24 साल के इतिहास में पहली बार मौजूदा नंबर वन नेली कोर्डा अपने पिता पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन पेत्र कोर्डा के साथ खेलते नजर आएंगे। गत चैंपियन जस्टिन थामस अपने पिता पूर्व गोल्फर माइक के साथ उतरेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed