फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Three players out of 74 tests positive for corona virus, just before national sports award ceremony

खेल पुरस्कार लेने वाले तीन खिलाड़ी संक्रमित, 74 में से 65 अवॉर्डियों का हुआ था कोरोना टेस्ट

Fri, 28 Aug 2020 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Three players out of 74 tests positive for corona virus, just before national sports award ceremony
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

देश के खेलों के इतिहास में पहली बार वर्चुअली आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में तीन अवॉर्डी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों में 74 में से 65 अवॉर्डी शिरकत करेंगे। इन सभी का साई की ओर से कोविड-19 टेस्ट कराया गया है। 29 अगस्त को राष्टपति रामनाथ कोविंद ऑनलाइन पुरस्कार देंगे।

विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए डबल्स विशेषज्ञ शटलर सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है, इसके अलावा दो अन्य अवॉर्डी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों ही समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। साई की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में अवॉर्डियों को बुलाया गया है। खेल मंत्री और मंत्रालय के अधिकारी विज्ञान भवन दिल्ली में रहेंगे, जबकि राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति वर्चुअली खिलाडियों को अवॉर्ड देंगे। जिन नौ खिलाड़ियों को अवॉर्ड नहीं दिया जा रहा है। उन्हें बाद में ये अवॉर्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन

रोहित और इशांत नहीं होंगे शामिल

क्रिकेटर रोहित शर्मा और इशांत शर्मा आईपीएल के लिए यूएई में होने के चलते समारोह में शिरकत नहीं कर रहे हैं। जो भी कैंपर समारोह में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें वापस कैंप में शामिल होने के लिए फिर से 14 दिनों के एकांतवास में जाना होगा।

लोवलीना को फिर से जाना होगा एकांतवास में: समारोह में भाग लेने के लिए सबसेे ज्यादा परेशानी बॉक्सर लोवलीना को उठानी पड़ेगी। वह एक सप्ताह पूर्व ही एनआईएस पटियाला में कैंप में शामिल होने के लिए आई है, जिसके चलते वह एकांतवास में हैं,लेकिन अब समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें पटियाला से चंडीगढ़ जाना होगा। चंडीगढ़ से वापस आते ही उन्हें फिर से 14 दिनों का एकांतवास भुगतना होगा। इसी तरह बॉक्सर मनीष कौशिक एएसआई पुणे से चंडीगढ़ आएंगे, उन्हें भी पटियाला कैंप में शामिल होने के लिए एकांतवास में जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed