फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   these indian boxer looking for a gold medal in asian championship 2019

थापा सहित 13 मुक्केबाजों की निगाह अब गोल्डन पंच पर

Wed, 24 Apr 2019 09:09 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
these indian boxer looking for a gold medal in asian championship 2019
shiva thapa

पहले ही एशियाई चैंपियनशिप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर चुके भारतीय पुरुष मुक्केबाजों की निगाह अब गोल्डन पंच पर है। सात पुरुष और छह महिलाओं सहित 13 मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर भारत को अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। भारत मुक्केबाजी की महाशक्ति कजाखस्तान 11 (सात पुरुष, चार महिला) और चीन आठ (2 पुरुष, 8 महिला) से आगे है।

विज्ञापन


भारत के दीपक सिंह (49 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किग्रा), शिव थापा (60 किग्रा), आशीष (69 किग्रा) , आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) अंतिम चार में हैं। महिलाओं में निखत जरीन (51 किग्रा), मनीषा (54 किग्रा), सोनिया चहल (57 किग्रा), एल सरिता देवी (60 किग्रा), सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) पदक की दौड़ में होंगी।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम ने 2009 में एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे। ताइवान में 2005 में भारत ने सात स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम किए थे। दीपक का सामना कजाखस्तान के तेमिरतास जुसुपोव से, कविंदर का मंगोलिया के एंख अमार खाखू से, आशीष का ईरान के सैयदशाहीन मूसावी से, थापा का कजाखस्तान के जाकिर सफिउल्लिन से, अमित का चीन के हु जियांगुआन, आशीष का उज्बेकिस्तान के बोबो उस्मान बी से और सतीश का कजाखस्तान के कामशिबेक कुंकाबायेव से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में मनीषा, सरिता और पूजा का सामना क्रमश: ताइवान की हुआंग सियाओ वेन, चीन की यांग वेनलु और कजाखस्तान की फरीजा एस से, जबकि निखत का वियतनाम की एंगुयेन थि ताम से, सोनिया का थाईलैंड की निलवान टी से और राष्ट्रीय चैंपियन सिमरनजीत का उज्बेकिस्तान की एम मेलीवा से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed