{"_id":"5f075b3357e2da7b37249cc4","slug":"the-decision-of-shooting-camp-will-depend-on-the-position-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर होगा निशानेबाजी शिविर का फैसला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर होगा निशानेबाजी शिविर का फैसला
Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
कोरोना संकट का दौर अभी भी जारी है, देशभर में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि भारत में अभी खेल की शुरुआत नहीं हो पाई है। उधर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज को खोलने के भारतीय खेल प्राधिकरण के फैसले से उत्साहित तो है लेकिन महासंघ अपने ओलंपिक शिविर के आयोजन के लिए स्थल का फैसला करने से पहले कोरोना महामारी से जुड़ी स्थिति पर विचार करना चाहता है।
विज्ञापन
महासंघ को उम्मीद है कि वह ओलंपिक के कोर समूह के निशानेबाजों के लिए अगस्त के मध्य में शिविर दोबारा शुरू कर पाएगा। एनआरएआई के पदाधिकारी 15 जुलाई को स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे और विभिन्न विकल्पों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
एनआरएआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘स्थल को लेकर महासंघ ने कोई फैसला नहीं किया है लेकिन साई की यह पहल निश्चित तौर पर उत्साहवर्धक है और इसके फैसले पर इसका बड़ा असर पड़ेगा।’
विज्ञापन
महासंघ का मानना है कि साइ के कदम से एनआरएआई 34 निशानेबाजों के अपने कोर समूह के ट्रेनिंग कार्यक्रम को लेकर बेहतर योजना बना पाएगा।
सूत्र ने कहा, ‘एनआरएआई ने साइ की विज्ञप्ति और इस तथ्य पर गौर किया है कि कर्णी सिंह रेंज अब ओलंपिक के लिए जाने वाले निशानेबाजों के अभ्यास और ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध है।’
एनआरएआई ने हाल में कोर समूह की घोषणा की थी जिसमें तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले 15 निशानेबाज भी शामिल थे। ये निशानेबाज ओलंपिक के लिए अलग से ट्रेनिंग करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।